फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers' compensation should be paid on time

समय से कराया जाए किसानों के मुआवजे का भुगतान

Mon, 11 Oct 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers' compensation should be paid on time
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि परियोजनाओं के लिए अधिगृहित की गई भूमि के मुआवजे का भुगतान समय से कराया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी किसानों से भूमि संबंधी समस्या है, उसका समयबद्ध निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिग्रहित भूमि के मुआवजा वितरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एक परियोजना के लिए अधिग्रहित कि गई भूमि के मुआवजे में विषमता नहीं होनी चाहिए। कहा कि कुछ किसानों ने मुआवजे की धनराशि के बारे में आपत्ति दर्ज की है। सभी आपत्तियों की जांच कर ग्राम स्तर पर बैठक आयोजित कर समस्याओं का निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का काम निर्धारित समय अवधि के भीतर पूरा किया जाए। उसमें किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण में मंडल के किसानों की अधिग्रहित भूमि के मुद्दों और समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे में कहां पर सर्विस रोड और अंडरपास दिया गया है, इसकी जानकारी किसानों को दी जाए। साथ ही किसानों की समस्याओं को देखते हुए आवश्यकतानुसार भी सर्विस रोड एवं अंडरपास दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि भूमि अधिग्रहण के लिए जो मुआवजा तय किया गया है, उसकी एक सूची बनाकर प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी से किसानों ने कहा कि सारी भूमि का सर्किल रेट समान करते हुए नई दर का यथा शीघ्र निर्धारण किया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित भूमि पर पेड़ एवं ट्यूबवेल के मुआवजे के लिए अलग सेे टीम गठित कर जायज मुआवजा दिलाया जाए। बैठक में सांसद फजलुर्रहमान, विधायक देेवेंद्र निम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed