फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers' anger erupted over poor electricity supply

बदहाल बिजली आपूर्ति पर फूटा किसानों का गुस्सा

Tue, 02 Jun 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers' anger erupted over poor electricity supply
बड़गांव के मिर्जापुर में बिजलीघर पर जेई को अपने बीच बैठाकर धरना देते किसान - फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव (सहारनपुर)। क्षेत्र में बदहाल बिजली आपूर्ति से परेशान आधा दर्जन गांवों के किसानों ने सोमवार को मिर्जापुर बिजलीघर पर धरना देकर जेई को बंधक बना घंटों धूप में अपने बीच बैठाए रखा। जेई ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर काफी मशक्कत के बाद किसानों को व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिलाकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को पिछले एक सप्ताह से मात्र तीन से चार घंटा बिजली मिल पा रही है। कई किसानों के नलकूपों के ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं। इन्हें नहीं बदला जा सका है। इससे खफा किसान भाकियू के तहसील अध्यक्ष कान सिंह राणा के नेतृत्व में सोमवार की दोपहर बाद मिर्जापुर बिजलीघर पहुंच गए। जहां उन्होंने धरना शुरू कर दिया। धरने की सूचना मिलते ही जेई मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे तो गुस्साए किसानों ने जेई को भी अपने बीच धूप में बैठा लिया। कान सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में दस घंटे बिजली आपूर्ति का ऐलान कर रखा है, लेकिन सप्लाई तीन से चार घंटे ही आ रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। बिना सिंचाई के किसानों के खेतों में खड़ी चारा, धान, और ईख की फसल बर्बाद हो रही है। इसी बीच किसानों के बीच बैठे जेई ने उच्चाधिकारियों से वार्ता करके उक्त बिजलीघर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण का आश्वासन किसानों को दिया। इसके बाद धरना समाप्त किया गया। इस मौके पर रमेश, भीम सिंह, सतेंद्र सिंह, धर्मेंद्र, राजबीर सिंह, बिशंबर सिंह, लाल सिंह, प्रहलाद सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed