फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmer shot dead in Nanheda Asa

Saharanpur News: नन्हेड़ा आसा में किसान की गोली मारकर हत्या

Sun, 14 Jun 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 14 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead in Nanheda Asa
देवबंद। गांव नन्हेड़ा आसा में शुक्रवार देर रात जयपाल सिंह (70) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया। एसएसपी अभिनंदन सिंह और एसपी देहात मयंक पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


नन्हेड़ा आसा गांव निवासी जयपाल सिंह देर रात घेर से लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक लेकर घर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी प्रीतम कश्यप रास्ते में मिला और रंजिश के चलते उनकी कहासुनी हो गई। हाथापाई के दौरान प्रीतम ने बंदूक छीनकर गोली चला दी। पेट में गोली लगने से जयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बंदूक लेकर मौके से भाग गया। हत्याकांड के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया और स्थिति को शांत कराया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक और आरोपी का परिवार आमने-सामने रहते हैं। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर रंजिश चली आ रही थी। इससे पूर्व भी दोनों परिवारों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है।
विज्ञापन


चोरी के डर से बंदूक लेकर जा रहे थे खेत पर
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जयपाल खेतीबाड़ी करते थे। उनके पास करीब 35 बीघा कृषि भूमि है। ट्यूबवेलों पर लगातार हो रही चोरियों की वारदातों को देखते हुए जयपाल को रात के समय बंदूक लेकर खेत की तरफ जाना था। इसी दौरान रास्ते में यह वारदात हुई। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी प्रीतम के परिवार पर भी कुछ भूमि है और उसके दो बेटे सेना में हैं। वहीं, घटना के बाद से आरोपी के परिवार के सदस्य घर से फरार हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जयपाल का शव गांव में पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में गांव के ही श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वर्जन
रंजिश के चलते जयपाल और प्रीतम के बीच विवाद हुआ। लाइसेंसी बंदूक से गोली चलने से जयपाल की मौत हुई है। घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक के बेटे ठाठ सिंह की तहरीर पर प्रीतम सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।
-अभिनंदन सिंह, एसएसपी सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed