फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmer on bike dies after being hit by dumper truck

Saharanpur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Tue, 06 Oct 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 06 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmer on bike dies after being hit by dumper truck
देवबंद। सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर सोमवार को एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार किसान बॉबी (36) की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जड़ोदाजट्ट गांव निवासी बॉबी सोमवार दोपहर अपनी बाइक से निहालखेड़ी गांव स्थित खेत पर जा रहे थे। हाईवे पर श्री साईंधाम मंदिर के पास पहुंचने पर तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बॉबी सड़क पर काफी दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक और परिचालक डंपर छोड़कर भाग गए। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, बॉबी अपने परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य थे। वह खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं। सीओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि डंपर को जब्त कर लिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed