फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmer dies after being crushed by truck

ट्रक से कुचलकर किसान की मौत

Tue, 22 Mar 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being crushed by truck
गंगोह में हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
ट्रक से कुचलकर किसान की मौत
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। दस टायर वाले ट्रक के नीचे आ कर बाइक सवार किसान की मौत हो गई। दुर्घटना में किसान का शरीर पिछले टायरों के बीच में फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को ऊपर उठवाकर किसी तरह शवों को तीन टुकड़ों के रूप में बाहर निकाला। हादसे से गुस्साएं परिजन मुआवजे और खनन बंद कराने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। एसडीएम ने मौके पर पहुंच उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हलवाना निवासी असगर अब्बास उर्फ छम्मन (50) पुत्र मजहर अब्बास किसी काम से लखनौती आया हुआ था। मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे वह लखनौती से लौट रहा था। बस स्टैंड के पास रेत से भरे ट्रक से टकरा वह बाइक सहित उसके नीचे घुस गया। ट्रक का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर कोतवाली प्रभारी परविंदर पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनो तरफ का ट्रैफिक रुकवा कर क्रेन की मदद से ट्रक को ऊपर उठवाकर टायरों के बीच फंसे शव को बाहर निकवाया।
विज्ञापन

इसी दौरान मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मौके पर शव की हालत देख उनका गुस्सा भड़क उठा। वे मुआवजे के साथ ही खेतों से रेत हटाने के नाम पर हो रहे अवैध खनन पर रोक की मांग करने लगे। करीब दो घंटे तक मौके पर जाम की स्थिति बनी रही। काफी जद्दोजहद के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम नकुड़ अजय कुमार ने परिजनों को आर्थिक मदद और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए उन्हें शांत किया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम पर भेज मृतक के बेटे गाजी की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

गंगोह में हादसे के बाद कोतवाली प्रभारी को दिशा निर्देश देते एसडीएम नकुड़

गंगोह में हादसे के बाद कोतवाली प्रभारी को दिशा निर्देश देते एसडीएम नकुड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed