फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fare list of new train Firozpur-Haridwar Express released

Saharanpur News: नई ट्रेन फिरोजपुर-हरिद्वार एक्सप्रेस की किराया सूची जारी

Wed, 18 Jun 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 18 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fare list of new train Firozpur-Haridwar Express released
सहारनपुर। रेलवे ने फिरोजपुर-हरिद्वार एक्सप्रेस की किराया सूची जारी कर दी है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। ट्रेन 18 जून से सप्ताह में दो बार बुधवार और बृहस्पतिवार को संचालित होगी।
विज्ञापन




सहारनपुर को नई ट्रेन की सौगात मिली है। सहारनपुर से हरिद्वार तक का किराया स्लीपर कोच का किराया 145 रुपये है। थर्ड एसी का किराया 505 रुपये निर्धारित किया गया है। इसी तरह सेकेंड एसी का किराया 710 रुपये प्रति यात्री है। ट्रेन के सहारनपुर से होकर संचालित होने से यात्रियों को इसका काफी फायदा होगा। गाड़ी संख्या 14626 हर बुधवार को फिरोजपुर कैंट से हरिद्वार के लिए संचालित होगी। यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट से रात में 10.40 बजे रवाना होगी। अगले दिन यह ट्रेन सुबह सुबह 6.05 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन 6.10 बजे हरिद्वार के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 14625 हर बृहस्पतिवार को हरिद्वार से फिरोजपुर कैंट के लिए संचालित होगी। ट्रेन हरिद्वार से दोपहर पौने तीन बजे चलकर सहारनपुर शाम 4.05 बजे आएगी। अप व डाउन में यह ट्रेन फरीदकोट, कोट कपूरा जंक्शन, बठिंडा, रामपुरा फूल, बरनाला, धुरी, नाबा, पटियाला, राजपुरा जंक्शन, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की और हरिद्वार में रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed