फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Family in the morning, surrounded by supporters throughout the day

सुबह के वक्त परिवार, दिन भर घिरे रहे समर्थकों से

Wed, 16 Feb 2022 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Family in the morning, surrounded by supporters throughout the day
समर्थकों के बीच बेहट से गठबंधन प्रत्याशी उमर अली खान - फोटो : SAHARANPUR
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। पूर्व विधायक और सहारनपुर देहात से भाजपा प्रत्याशी जगपाल सिंह मतदान के बाद देर रात तक समर्थकों से गांवों की रिपोर्ट लेते रहे। आधी रात के बाद ही वे सो पाए। मंगलवार को सुबह के वक्त देर से उठे। पूजा पाठ करने के बाद नाश्ता किया। इसके बाद समाचार पत्रों को पढ़ा। इसी दौरान कार्यकर्ताओं के फोन आने शुरू हो गए जिनसे काफी देर तक बातें करते रहे। इसके बाद वह अपने कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पर कार्यकर्ताओं समीकरण बनाते हुए जीत का दावा कर रहे थे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता महिपाल वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष विनीत गुप्ता, मुनीश धीमान आदि चुवा चर्चा करते दिखे। जगपाल सिंह ने बताया कि उन्हें गागलहेड़ी, दिनारपुर, नन्हेडा बेदबेगमपुर, बुढ़डाखेड़ा, नागल, हरियाबांस, उग्राहु, हरोड़ा, पाली, खतोली आदि गावों से थोक में स्वर्ण, पिछड़े और अनुसूचित मतदाताओं ने वोट किया।
विज्ञापन

गठबंधन को मिला मतदाताओं का पूरा स्नेह: आशु मलिक
गागलहेड़ी। सहारनपुर देहात से गठबंधन प्रत्याशी एवं पूर्व एमएलसी आशु मलिक ने देर रात सोने के बाद सुबह उठने पर सबसे पहले नमाज अदा की फिर नाश्ता कर करीब दस बजे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और उनसे उनके गांवों में मतदान की रिपोर्ट ली। कार्यकर्ताओं ने बताया कि ज्यादातर बूथों पर साइकिल तेज रफ्तार से चली है इस बार गठबंधन की जीत पक्की है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पूरे जिले में गठबंधन हवा चल रही है। आशु मलिक ने बताया कि उन्हें बड़ी संख्या में मिले मुस्लिम वोटों के साथ ही यादव और अन्य बिरादरियों का पूरा स्नेह मिला है। इस दौरान उनके साथ अब्दुल गफूर, जफर मलिक, सपा नगर अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, संदीप उर्फ अच्छन यादव, रिहाद मलिक, कुर्बान, अजब सिंह आदि चुनावी चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान सुरक्षित विधान सभा सीट
देवेंद्र निम दिखे दूसरी बार विधायक बनने को आश्वस्त
नागल। रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र निम दूसरी बार विधायक बनने के प्रति पूरी तरह आश्वस्त दिखे। रात को वे देर से सोने के बावजूद नित्य की तरह सुबह छह बजे उठ गए। स्नान ध्यान के बाद नाश्ता किया और सुबह आठ बजे से ही उनके सहारनपुर के नवीन नगर स्थित आवास पर समर्थकों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गए थे। उनके साथ वे दुपहर बाद तक कहां कितनी वोट मिली इसका विश्लेषण करते रहे। देवेंद्र निम का कहना था कि उन्हे सर्व समाज का वोट मिला है। उनका कहना था कि भाजपा पिछली बार की तरह प्रचंड बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के साथ बिताया समय, समर्थकों से भी मिले
नागल। रामपुर मनिहारान सीट पर गठबंधन प्रत्याशी विवेककांत सुबह करीब छह बजे सो कर उठे। नित्य कर्मों से निवृत्त होने के बाद उन्होंने पत्नी अमन, बेटे रौनक एवं बेटी अदीरा के साथ चाय नाश्ता किया। इसके बाद सुबह नौ बजे उनके जेवी जैन सहारनपुर स्थित आवास पर समर्थकों का आना शुरू हो गए। दोपहर बाद तक उन्होंने समर्थकों से मतदान का फीड बैक लिया। समर्थकों ने बताया कि मुस्लिमों और अनुसूचित समाज का बड़ा तबके ने उनके पक्ष में मतदान किया है। घंटों समर्थकों से बतियाने के बाद विवेककांत क्षेत्र के भ्रमण पर निकल पड़े। उन्होंने बताया कि मुस्लिमों के एक तरफा वोट के साथ ही सर्वसमाज से उनके पक्ष में मतदान हुआ है। ऐसे में वे अपनी जीत पक्की मान कर चल रहे हैं।
सर्व समाज का मिला वोट: रविंद्र मोल्हू
नागल। रामपुर मनिहारान सुरक्षित विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक रविंद्र कुमार मोल्हू दिन भर समर्थकों से घिरे रहे। सहारनपुर के आईटीसी रोड स्थित आवास पर बसपा नेताओं की दिन भर आवाजाही रही। मतदान के दौरान एजेंट रहे समर्थकों ने वोटिंग को लेकर अपना अपना गणित बताया। रविंद्र मोल्हू का कहना है कि इस बार क्षेत्र की जनता का उन्हें भरपूर प्यार मिला है। हमारी जीत पक्की है। मतदाताओं ने जिस तरह बढ़ चढ़ कर मतदान किया है यह भी उत्साहजनक है। उन्हें प्रत्येक समाज से वोट मिला है और यही उनकी जीत का आधार बनेगा। इससे पहले वे सुबह साढ़े आठ बजे सो कर उठे थे। कुछ समय परिवार के सदस्यों को देने के बाद वे सारा दिन समर्थकों के बीच रहे।
गंगोह विधान सभा सीट
भाजपा के परंपरागत वोट से होगी जीत: कीरत सिंह
गंगोह। मतदान के बाद भी गंगोह से भाजपा प्रत्याशी और विधायक चौधरी कीरत सिंह दिन भर व्यस्त रहे। सुबह से ही उनके गंगोह के शोभित विश्वविद्यालय रोड स्थित कार्यालय पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जहां मतदान पर चर्चा की गई। समर्थकों ने अपने अपने गांव और बूथों का हाल बताया। वहां डले मत प्रतिशत से भाजपा को मिले मतों का गणित लगाया जाता रहा। बिरादरियों का कितना वोट प्रतिशत रहा इस पर भी मंथन किया गया। चौ. कीरत सिंह का कहना था कि इस बार भी गंगोह विधान सभा क्षेत्र की जनता ने भारी वोटिंग की है। उन्हें फिर से जीत मिलेगी।
दस मार्च को जीत का सेहरा उनके सर ही बंधेगा: नोमान मसूद
गंगोह। गंगोह से बसपा प्रत्याशी नोमान मसूद सुबह से देर शाम तक अपनी पैतृक बैठक पर समर्थकों से घिरे रहे। गांवों से पहुंचे समर्थकों और बसपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बूथ वाइज डले कुल वोटों की प्रतिशत बताते हुए इनमें उन्हें मिले मतों का गणित अपने अपने हिसाब से समझाया। उन्होंने बूथों पर विपक्षी प्रत्याशियों को मिलने वाले वोटों का आंकलन करते हुए अपने अपने हिसाब से जीत हार की समीक्षा की। नोमान मसूद खुद को मिलने वाले वोटों से संतुष्ट नजर आए। उनका कहना था कि उन्हे जनता ने भरपूर प्यार दिया है। वे अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वास्त दिखे। कहा कि दस मार्च को जीत का सेहरा उनके सर ही बंधेगा।
बेहट विधान सभा सीट
जीत का आधार बनेगा सर्वसमाज से मिला बंपर वोट : नरेश सैनी
बेहट। मतदान के बाद मंगलवार को भी बेहट से भाजपा प्रत्याशी नरेश सैनी व्यस्त रहे। वह सुबह ही मतदान की स्थिति का जायजा लेने के लिए क्षेत्र में निकल गए थे। साढ़ौली कदीम ब्लॉक के साढ़ौली कदीम, मझाड़ी, कांसेपुर आदि गांव में पहुंच कर उन्होंने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके बूथ पर हुए मतदान के बारे में जानकारी की। इसके बाद वह वापस अपने सहारनपुर स्थित आवास पहुंचे, जहां समर्थकों और पार्टी से जुड़े लोगों ने उन्हें अपने अपने बूथ पर हुए मतदान का हाल बताया। उन्होंने कहा कि इस बार सर्व समाज ने बंपर वोटिंग की है जो उनकी जीत का आधार बनेगा। लोग उनके कामकाज के साथ साथ भाजपा की नीतियों से बेहद प्रभावित थे और यही कारण है कि मतदाताओं ने पूरे जोश और जुनून के साथ मतदान किया।

हिंदू मुस्लिम सभी ने किया पक्ष में मतदान: उमर अली खान
बेहट। बेहट विधान सभा सीट से सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी उमर अली खान सहारनपुर में अपने बेहट रोड स्थित आवास पर अलसुबह ही कार्यालय में पहुंच गए थे। दोपहर एक बजे तक उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ कार्यालय में मतदान को लेकर मंथन किया। सभी ने अपने-अपने बूथ की गुणा भाग बताई। सभी से मिले रुझान से उन्होंने अपनी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि हिंदू मुस्लिम सभी ने मिलकर उनके पक्ष में मतदान किया है। भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए मतदाताओं ने गठबंधन को वोट की है। दोपहर एक बजे वह किसी काम से छुटमलपुर निकल गए और वापस लौटने के बाद फिर कार्यालय में बैठ गए। दिन भर समर्थकों के साथ उनकी व्यस्तता रही।

अपने कार्यालय पर समर्थकों से घिरे नरेश सैनी

अपने कार्यालय पर समर्थकों से घिरे नरेश सैनी- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह में अपने समर्थकों के बीच बसपा उम्मीदवार नोमान मसूद

गंगोह में अपने समर्थकों के बीच बसपा उम्मीदवार नोमान मसूद- फोटो : SAHARANPUR

समर्थकों के साथ बसपा प्रत्याशी रविंद्र मोल्हू

समर्थकों के साथ बसपा प्रत्याशी रविंद्र मोल्हू- फोटो : SAHARANPUR

परिवार के साथ गठबंधन प्रत्याशी विवेककांत

परिवार के साथ गठबंधन प्रत्याशी विवेककांत- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह में अपने समर्थकों के बीच आवास पर चौधरी कीरत सिंह

गंगोह में अपने समर्थकों के बीच आवास पर चौधरी कीरत सिंह- फोटो : SAHARANPUR

समर्थकों के साथ बैठे रामपुर मनिहारान सीट के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र निम

समर्थकों के साथ बैठे रामपुर मनिहारान सीट के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र निम- फोटो : SAHARANPUR

अपने कार्यालय समर्थकों से घिरे जगपाल सिंह

अपने कार्यालय समर्थकों से घिरे जगपाल सिंह- फोटो : SAHARANPUR

आवास पर कार्यकर्ताओं संग चर्चा करते गठबंधन प्रत्याशी आशु मलिक

आवास पर कार्यकर्ताओं संग चर्चा करते गठबंधन प्रत्याशी आशु मलिक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed