फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Family cremated son dead body considering him dead, returns alive after eight days

अनोखा मामला: मृत समझकर किया बेटे का अंतिम संस्कार, आठ दिन बाद जिंदा लौटा, अब ग्रामीण समझ रहे भूत

Thu, 08 Feb 2024 08:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 08 Feb 2024 08:50 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद के चिराऊ गांव में अजब मामला सामने आया है। यहां जिस बेटे का मृत समझकर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया वह एक सप्ताह बाद जिंदा दिखा तो लोग हैरान रह गए। 

विज्ञापन
Family cremated son dead body considering him dead, returns alive after eight days
युवक को मरा समझ किया अंतिम संस्कार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बड़गांव क्षेत्र के चिराऊ गांव में अजब मामला सामने आया है। जिस जवान बेटे को मृत समझकर परिजन पिछले आठ दिनों से शोक मना रहे थे वह बुधवार रात अचानक घर लौट आया। हैरानी की बात यह है कि परिजनों ने मुजफ्फरनगर मोर्चरी से एक हमशक्ल युवक की पहचान अपने बेटे के रूप में करते हुए उसका अंतिम संस्कार भी कर चुके हैं।

विज्ञापन


ऐसे समझे मामला
मामला बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव चिराऊ का है। गांव निवासी चंद्र प्रजापति का तीन बेटों में दूसरे नंबर का बेटा प्रमोद कुमार ( 24) दो सप्ताह पहले हरिद्वार किसी ढाबे पर नौकरी करने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन


बीते 31 जनवरी को प्रमोद के हमशक्ल की मुजफ्फरनगर के मोर्चरी में लावारिस शव की वायरल फोटो देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मुजफ्फरनगर मोर्चरी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। जहां से युवक का शव लाकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। पांच फरवरी को रस्म पगड़ी की भी अदायगी कर चुके थे और बृहस्पतिवार को पंडित बैठाने की तैयारी चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed