फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fake diesel, petrol is being sold on the roadside

सड़क किनारे धड़ल्ले से बिक रहा नकली डीजल, पेट्रोल

Fri, 18 Oct 2019 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Fake diesel, petrol is being sold on the roadside
चिलकाना क्षेत्र में सड़क किनारे बिकता नकली पेट्रोल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में नकली पेट्रोल और डीजल बनाने तथा इसकी खुलेआम बिक्री का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बड़गांव और चिलकाना में तो फर्जी पेट्रोल पंप तक पकड़े जा चुके हैं। पुलिस और पूर्ति विभाग के अधिकारी सब कुछ जानने के बाद भी इसकी अनदेखी कर देते हैं। कई बार कार्रवाई होती भी है तो इक्का दुक्का अवैध तेल कारोबारी को जेल भेज कर इतिश्री कर ली जाती है। चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव सुचेला देवा में बृहस्पतिवार को पकडे़ गए तस्कर से नौ सौ लीटर नकली पेट्रोल की बरामदगी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पूर्ति विभाग इस अवैध कारोबार को बंद करने में पूरी तरह विफल साबित हुआ है। इससे पहले फरवरी माह में फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव दतौली मुगल में पूर्ति विभाग के छापे में 16 सौ लीटर नकली पेट्रोल बरामद हुआ था। इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था। पुलिस जांच में उसने स्वीकार किया था कि वह छह माह से नकली पेट्रोल बना कर सप्लाई कर रहा था। खुजनावर में भी इस तरह नकली पेट्रोल पकड़ा जा चुका है। हाईवे के ढाबों पर भी कई जगह टैंकरों से उतरने वाले डीजल में मिलावट करके उसे बेचा जाता है।
विज्ञापन

चिलकाना क्षेत्र में खुलेआम सड़कों के किनारे डीजल एवं पेट्रोल की बिक्री हो रही है। परचून की दुकानों पर ज्वलनशील पदार्थ ऐसे बिकते हैं, जैसे वह कोई सामान्य वस्तु है। यह क्षेत्र हरियाणा की सीमा के नजदीक है। इलाके के बहुत से व्यक्ति हरियाणा से डीजल एवं पेट्रोल लाकर गांवों में अपने घरों अथवा दुकानों पर रखकर बेचते हैं । मुख्य सड़कों के किनारे दुकानों के सामने बोतलों में पेट्रोल रख कर बेचा जा रहा है। चिलकाना क्षेत्र के गांव गुमटी में छह माह पहले एक फर्जी डीजल पंप भी पकड़ा गया था। इस मामले में डीजल पंप संचालकों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी तथा दो व्यक्ति जेल भी गए थे। पिछले इसी साल बड़गांव में भी दो अलग अलग जगहों से फर्जी पेट्रोल पंप पकड़े जा चुके हैं। इन पंपों के पास किसी भी पेट्रोलियम कंपनी का लाइसेंस नहीं था। हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश में अब डीजल एवं पेट्रोल के दामों में ज्यादा अंतर नहीं है। हरियाणा से डीजल तथा पेट्रोल यमुना नदी के घाट आल्हनपुर, पंचकुआं, टोडरपुर, टाप्पू माजरी, घोड़ो पिपली आदि जगह से होकर उत्तर प्रदेश में पहुंचता है । सूत्रों के अनुसार कुछ लोग हरियाणा से डीजल तथा पेट्रोल लाकर यहां उसमें मिलावट करके पेट्रोल पंप के रेट पर ही बेच रहे हैं। गंगोह ब्लाक के करीब पचास गांवों में साल्वेंट से बनाया गया नकली डीजल, पेट्रोल धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। गांव कुंडा कला बेगी, शाहपुर, महंगी, सांगाखेड़ा, बुढ़नपुर, मोहनपुरा, बुड्ढा खेड़ा एवं ढोला फतेहपुर आदि ऐसे गांव हैं जहां पर कभी भी सड़क पर गुजरते वक्त किनारे रखे बर्तनों में डीजल पेट्रोल बिकता दिख जाएगा। उधर, जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्र ने बताया कि अवैध पेट्रोल डीजल की बिक्री के खिलाफ जिले भर में अभियान चलाया जाएगा। ऐसे अवैध कारोबारियों को चिह्नित करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा से आता है पेट्रोल बनाने वाला साल्वेंट
हरियाणा के यमुनानगर, करनाल और पानीपत आदि जगहों से जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में साल्वेंट को सप्लाई किया जाता है। इसका कलर पेट्रोल जैसा होता है, लेकिन इसकी खुशबू अलग-अलग होती है। कैराना को इसका मुख्य केंद्र माना जाता है । 40 से 50 रुपये प्रति लीटर आने वाले इस साल्वेंट को पेट्रोल में बदल कर छोटे दुकानदार अस्सी रुपये प्रति लीटर तक इसकी बिक्री दूर दराज के गांवों में करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध भंडारण से हादसों का भी खतरा
खुलेआम लापरवाही से डीजल एवं पेट्रोल बेचने और अवैध भंडारण के चलते हादसों का भी डर बना रहा है। चिलकाना क्षेत्र के गांव पटनी, सुल्तानपुर तथा पठेड़ में दुकानों में रखे डीजल एवं पेट्रोल से आग भी लग चुकी है। इस आग में सुल्तानपुर के दो युवक झुलस कर मर गए थे। फतेहपुर थाने के मुजफ्फराबाद में भी एक दुकान में अवैध रुप से रखे पेट्रोल और डीजल में आग लगने से सामान जल कर खाक हो गया था तथा दुकान मालिक झुलस गया था।

एवरेज कम होने के साथ ही इंजन भी होता है जल्दी खराब
कार मिस्त्री अलीशेर और बाइक मिस्त्री मुकेश कुमार ने बताया कि नकली पेट्रोल डीजल से एवरेज पर तो फर्क पड़ता ही है साथ ही गाड़ी का इंजन भी जल्द खराब हो जाता है। मुजफ्फराबाद के हीरो एजेंसी संचालक राव सलमान ने बताया कि दूर दराज देहात से आने वाली बाइकों में जल्दी इंजन खराबी या कम एवरेज की ज्यादा शिकायत आती है। क्योंकि उनके द्वारा अवैध कारोबारियों से पेट्रोल लेकर इस्तेमाल किया जाता है।

चिलकाना क्षेत्र में सड़क किनारे आबादी के बीच बिकता नकली पेट्रोल डीजल

चिलकाना क्षेत्र में सड़क किनारे आबादी के बीच बिकता नकली पेट्रोल डीजल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed