फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Factory management was also digging income tax

इनकम टैक्स भी हजम कर रहा था फैक्टरी प्रबंधन

Fri, 05 Mar 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Factory management was also digging income tax
इनकम टैक्स भी हजम कर रहा था फैक्टरी प्रबंधन
विज्ञापन

सहारनपुर। शराब फैक्टरी से जिस तरह फर्जी बिल्टी पर शराब निकाली जा रही थी, उससे ना सिर्फ एक्साइज ड्यूटी की चोरी हो रही थी, बल्कि इनकम टैक्स विभाग को भी चूना लगाया जा रहा था। जो शराब बगैर रिकार्ड के बनाकर बेची जा रही थी, उससे होने वाली आय का भी कोई रिकार्ड नहीं बन रहा था। माना जा रहा है कि इनकम टैक्स विभाग भी जांच कर सकता है।
टपरी स्थित दि को-ऑपरेटिव कंपनी प्राइवेट लिमिटेड शराब फैक्टरी से देशी और अंग्रेजी दोनों तरह की शराब बनाई जा रही थी। एसटीएफ की टीम ने तीन दिन पहले कंटेनर पकड़ा था, जिसमें देशी शराब शबनम अंगूरी बरामद हुई थी। एसटीएफ और आबकारी अधिकारियों के साथ ही पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले तथ्य बताए। इसी में पता चला कि फैक्टरी में बनने वाली पूरी शराब का रिकार्ड नहीं रखा जाता था। इस बारे में इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। लेकिन इतना तय है कि आरोपी फैक्टरी मालिक, डायरेक्टर, यूनिड हेड, वाइस प्रेसीडेंट और इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की इनकम और संपत्तियों की जांच हो सकती हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में भी सुर्खियों में आई थी फैक्टरी
यह शराब फैक्टरी कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान भी सुर्खियों में रही थी। तब अप्रैल 2020 में इस कंपनी ने हैंड सैनिटाइजर बनाने का लाइसेंस जारी करा लिया था और सैनिटाइजर की पैकिंग शराब के लिए इस्तेमाल होने वाले पव्वों में करा दी थी। इतना ही नहीं सैनिटाइजर का रंग भी शराब जैसा ही था। इस सैनिटाइजर की सप्लाई बरेली सहित अन्य जनपदों में भेज दी गई थी। कंपनी की इस हरकत का पता लगने पर ड्रग विभाग की टीम ने कंपनी का दौरा कर सैनिटाइजर को शराब की शीशियों में नहीं बेचने और उसका रंग बदलने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दफ्तर पहुंचे सहायक आयुक्त आबकारी
कोतवाली देहात में दर्ज हुई रिपोर्ट में आरोपी बनाए गए सहायक आयुक्त आबकारी (प्रवर्तन) जगराम पाल शुक्रवार को सहारनपुर में नवाबगंज के पास स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। काफी देर कार्यालय में बैठकर विभागीय कार्य भी किया। आबकारी उपायुक्त आरके चतुर्वेदी का कहना है कि सहायक आयुक्त 23 फरवरी से लखनऊ गए हुए थे। वहां आबकारी सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया में उनकी ड्यूटी लगी थी।

आबकारी के रिकार्ड में डायरेक्टर है उपेंद्र गोविंद राव
कोतवाली देहात में दर्ज रिपोर्ट में प्रणव अनेजा को शराब फैक्टरी का मालिक लिखा गया है। पता चला है कि आबकारी विभाग के पास इस कंपनी के रिकार्ड में डायरेक्टरों का जिक्र है, जिसमें आरोपी उपेंद्र गोविंद राव डायरेक्टर है। उपेंद्र गोविंद राव महुअवा रामकोला कुशीनगर (यूपी) निवासी है, जबकि कंपनी मालिक दर्शाए गए प्रणव अनेजा बरेली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रणव अनेजा का दिल्ली में भी मकान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed