{"_id":"6047ae2f8ebc3ed3802f90c6","slug":"factionalism-intensified-in-ralod-after-kisan-panchayat-saharanpur-news-mrt529041970","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पंचायत के बाद रालोद में तेज हुई गुटबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पंचायत के बाद रालोद में तेज हुई गुटबाजी
विज्ञापन
सहारनपुर। नकुड में हुई किसान पंचायत के बाद रालोद में गुटबाजी तेज हो गई है। हकीकत नगर स्थित रामलीला ग्राउंड में बैठक कर एक गुट ने रालोद जिलाध्यक्ष राव केसर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नकुड में हुई किसान पंचायत में वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। इनका कहना कि जिलाध्यक्ष के विरुद्ध प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजा जाएगा। प्रदेश सचिव रजनीश चौहान ने चेतावनी दी कि यदि जिलाध्यक्ष के विरुद्घ कार्रवाई नहीं की गई तो वे साथियों सहित पार्टी छोड़ देंगे।
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पश्चिमी क्षेत्र के प्रदेश सचिव भूरा मलिक, सलीम कुरैशी, सचिन चौधरी, धनवीर चौधरी, रमेश चौहान, अशोक मुखिया, रूपेश चौधरी, आसिफ, राव इरफान ने जिलाध्यक्ष को पार्टी में गुटबाजी का जिम्मेदार बताया। युवा रालोद के महासचिव अनुज वर्मा, जाहिद हसन, फैसल त्यागी, आदित्य चौहान, विनोद चौधरी, रविंद्र चौधरी, कृष्णपाल पुंडीर आदि ने भी विचार रखे।
सभी सीटों पर चुनाव लडे़गा रालोद: राव केसर
जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम की अध्यक्षता में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में किसान पंचायत की सफलता, संगठन का विस्तार और जिला पंचायत में राष्ट्रीय लोकदल की भूमिका पर मंथन किया गया। उन्होंने तय किया कि रालोद जिला पंचायत की सभी सीटों पर चुनाव लडे़गा। उन्होंने कहा कि 15 मार्च तक सभी प्रत्याशी अपने आवेदन दे दें। चुनाव समिति के अनुमोदन के बाद जिला पंचायत के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। इस दौरान प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह, शौकीन राणा, फरमान, राव सलमान, सतपाल कालड़ा, अशोक मुखिया, फखरुल इस्लाम, हरपाल बाल्मीकि, समीम कुरेशी, शाहरुख, धर्मेंद्र, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।