फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Extinct species of turtle found in Taharpur in saharanpur

यूपी: सहारनपुर में मिला विलुप्त प्रजाति का कछुआ

Wed, 28 Aug 2019 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 28 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Extinct species of turtle found in Taharpur in saharanpur
विशेष प्रजाति का कछुआ - फोटो : SAHARANPUR
यूपी के सहारनपुर में एक व्यक्ति को अपने घर के पास से विलुप्त प्रजाति इंडियान स्टार प्रजाति का कछुआ मिला है। कछुए को तमाम मुसीबतों से बचाते हुए मंगलवार को वन विभाग को सौंपा है।
विज्ञापन


ताहरपुर निवासी रकम सिंह पुत्र तारा ने बताया कि 25 अगस्त को उसे अपने घर के पास एक कछुआ नजर आया, जिसे कुत्ते नोंचने का प्रयास कर रहे थे। उसने कछुए को कुत्तों से बचाया और अपने घर में ले गया।
विज्ञापन


इसके बाद उसने अपने भांजे नवीननगर निवासी सुदेश कुमार पुत्र शीशपाल से संपर्क किया। शीशपाल ने मौके पर जाकर देखा तो कछुआ अलग ही प्रजाति का नजर आया।

सुदेश के मुताबिक उन्होंने ऐसा कछुआ कभी पहले नहीं देखा था। इसके बाद मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। सुदेश ने कछुए को गूगल पर जाकर सर्च किया तो वह इंडियन स्टार प्रजाति का मिला, जो आम तौर पर भारत के साथ ही पाकिस्तान और श्रीलंका में पाया जाता है। गूगल से पता चला है कि इस कछुए की प्रजाति विलुप्त हो रही है। दो दिन से रकम और सुदेश वन विभाग से संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे।

मंगलवार को उनका डीएफओ विजय सिंह से संपर्क हुआ। विजय कुमार ने उन्हें रेंजर से मिलने को कहा। इसके बाद रकम और सुदेश ने कैलाशपुर जाकर कछुआ रेंजर अरुण के सुपुर्द किया। सुदेश ने बताया कि कुछ लोगों ने बीमारी ठीक करने के लिए कछुए को उनसे खरीदने की कोशिश की, मगर उन्होंने बेचा नहीं तथा कछुए को बचाने के लिए उसे कहीं छोड़ने की बजाय वन विभाग सौंपना बेहतर समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed