फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Expressed anger over non-construction of road

सड़क का निर्माण नहीं होने पर रोष जताया

Fri, 27 May 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Expressed anger over non-construction of road
जाटव नगर में सड़क की साइड नाले की दीवार ना बनाने से नगर निगम का विरोध करते भाजपा पार्षद व क्षेत्रव? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर के जाटव नगर में तीन साल से सड़क का निर्माण पूरा न होने पर पार्षद और क्षेत्रीय लोगों ने रोष प्रकट किया। पार्षद नेपाल सिंह की ओर से नगरायुक्त की शिकायत भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को भेजी गई है।
विज्ञापन

जाटव नगर के निवासियों का कहना है कि उनकी मलिन बस्ती में नाला पटरी पर मुख्य सड़क है, जिसका आधा हिस्सा बना दिया गया। तीन साल से बाकी आधे हिस्से की सड़क को पूरा नहीं बनाया गया, जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड सात के पार्षद नेपाल सिंह का आरोप है कि इस समस्या को लेकर नगरायुक्त के पास गए थे, मगर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया, बल्कि यह कह कर उपहास उड़ाया कि पांच साल तक इंतजार करें, जब दूसरी सरकार आएंगी, तब सड़क बनेगी। जिसकी शिकायत उन्होंने भाजपा के क्षेेत्रीय अध्यक्ष से की है। शुक्रवार को क्षेत्रीय नागरिकों पर सड़क नहीं बनने पर रोष प्रकट किया। इस दौरान मुकेश जाटव, जहीर अहमद, संजय, राहुल, कमला देवी, अनिता, अंकित, विकास, प्रवीण, राजेंद्र, अलीम राना आदि मौजूद रहे।

जाटव नगर में सड़क बनाने के दौरान मोड़ी गयी दीवार

जाटव नगर में सड़क बनाने के दौरान मोड़ी गयी दीवार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed