फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Express trains can speed up on DFC built for goods trains.

Saharanpur News: मालगाड़ियों के लिए बने डीएफसी पर रफ्तार भर सकती हैं एक्सप्रेस ट्रेनें

Sun, 22 Sep 2024 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 22 Sep 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Express trains can speed up on DFC built for goods trains.
सहारनपुर। मालगाड़ियों के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ट्रैक (डीएफसी) पर सुपरफास्ट, विशेष और एक्सप्रेस ट्रेनें रफ्तार भर सकती हैं। इस ट्रैक पर आपात स्थिति में यात्री ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। फिलहाल मालगाड़ियों को वरीयता दी जा रही है। इसी साल से डीएफसी पर मालगाड़ी नियमित भी दौड़ने लगेंगी। इसके बाद यात्री ट्रेनें विलंब से नहीं चलेंगी।
विज्ञापन

पहले मालगाड़ियों का संचालन रेलवे के ट्रैक पर किया जाता था। ऐसे में मालगाड़ियों को पास कराने के लिए चक्कर में यात्री ट्रेनों को विलंब हो जाता था। इस स्थिति से निपटने के लिए एक अलग से डीएफसी कॉरिडोर ट्रैक बिछाया गया है, जो न्यू खुर्जा से पंजाब के न्यू साहनेवाल तक बना है। इस पर डीएफसी और एलएंडटी के अधिकारी खाली इंजन से लेकर मालगाड़ी को दौड़ाकर ट्रायल कर चुके हैं, ताकि नियमित मालगाड़ियों के संचालन में कोई समस्या न हो।
विज्ञापन

इस समय ट्रैक पर मालगाड़ी तो संचालित हो रही है, लेकिन उनकी समय सारिणी नहीं बनी है। डीएफसी ट्रैक पर नवंबर महीने के अंतिम तक मालगाड़ी नियमित रूप से चलने लगेंगी। साथ ही डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ही माल की बुकिंग करेगा। इसके अलावा अगर रेलवे के ट्रैक पर कहीं कोई हादसा हो जाता है तो उस स्थिति में यात्री ट्रेनों को डीएफसी ट्रैक से निकाला जा सकता है। क्योंकि डीएफसी ट्रैक को इस प्रकार से बनाया है, ताकि भविष्य में यात्री ट्रेनों को भी चलाया जा सके। ट्रैक की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू खुर्जा से पंजाब के न्यू साहनेवाल तक डीएफसी ट्रैक तैयार हो गया है। समय-समय पर डीएफसी व एलएंडटी के अधिकारी ट्रायल कर ट्रैक का निरीक्षण कर रहे हैं। आपात स्थिति में ट्रैक पर यात्री ट्रेनों को चलाया जा सकता है।

रमन चौधरी, प्रोजेक्ट हैड, एलएंडटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed