{"_id":"628d23cc0c533a2fea322e51","slug":"explosion-in-firecracker-factory-roof-blown-off-two-workers-injured-saharanpur-news-mrt589992126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा फैक्टरी में धमाका, छत उड़ी, दो मजूदर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा फैक्टरी में धमाका, छत उड़ी, दो मजूदर घायल
विज्ञापन
सतपुरा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद गिरी टीन शेड
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। जिले में पटाखा फैक्टरी में एक माह के अंदर धमाका होने की दूसरी घटना हुई है। मंगलवार सुबह बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा के निकट पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद आग लग गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि फैक्टरी की सीमेंट की टीन शेड के परखच्चे उड़ गए और दूर जाकर खेतों में टुकड़ों के रूप में गिरे। जान बचाने के लिए भाग रहे दो मजदूर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएफओ के साथ मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। मौके से फोरेंसिक टीम ने नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। इससे पहले इसी माह सात मई को सरसावा क्षेत्र में पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई थी।
बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा के निकट जय बालाजी पटाखा फैक्टरी है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे इसमें आठ मजदूर काम कर रहे थे कि तभी अचानक धमाका हो गया। धमका इतना जबरदस्त था कि गोदाम की टीन शेड ध्वस्त होकर नीचे आ गिरी और दूर खेतों में भी उसके अवशेष जाकर गिरे। इसके साथ ही फैक्टरी में आग लग गई। धमाके के बाद फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। अफरा तफरी में मजदूर नीटू पुत्र गोकुल निवासी चंदपा जिला हाथरस और सोनू पुत्र राजाराम निवासी अमेठी घायल हो गए। दोनों को बिहारीगढ़ पुलिस ने फतेहपुर सीएचसी भिजवाया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ चित्रांशु गौतम, सीएफओ तेजवीर सिंह, थानाध्यक्ष मनोज चौधरी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। फोरेंसिक टीम से सोवेंद्र सिंह व विनय शर्मा ने मौके से नमूने लेकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भिजवाया है। इससे पूर्व सात मई को सरसावा के गांव गोविंदपुर में पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई थी।
इसी फैक्टरी में दो साल में तीन बार लग चुकी है आग
बिहारीगढ़। इसी पटाखा फैक्टरी में दो साल में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले 30 अक्तूबर 2020 को धमाका हुआ था, जिसमें वहां काम कर रहे डेढ़ सौ मजदूरों में भगदड़ मच गई थी। फैक्टरी की छत उड़ गई थी। उस दौरान दस लोग झुलस गए थे और एक महिला सहित तीन की मौत हो गई थी। मामले में फैक्टरी मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके बाद 15 जनवरी 2022 को फैक्टरी में धमाका हुआ था। उस वक्त आठ मजदूर झुलस गए थे। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई गई थी। उस दौरान दीवार भी टूट गई थी।
विज्ञापन
घर्षण से उठी चिंगारी मानी जा रही आग लगने की वजह
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि प्रथम दृष्टया एक कर्मचारी द्वारा रैक को खिसकाने के दौरान उत्पन्न हुए घर्षण से निकली चिंगारी से आग लगने की बात सामने आई है। हादसे की जांच की जा रही है।
जिले में हुई प्रमुख घटनाएं
- 07 मई 2022 को सरसावा क्षेत्र के गांव गोविंदपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से पांच लोगों की मौत हुई थी।
- 15 जनवरी 2019 एकता कॉलोनी में अवैध रूप से घर में बनाए जा रहे सुतली बमों में आग लगने से तीन लोग झुलसे थे।
- 18 दिसंबर 2019 में मानकमऊ अवैध रूप से बनाए जा रहे आतिशबाजी में आग लगने से दो लोगों की मौत हुई थी।
- 21 जुलाई 2016 में मोहल्ला आतिशबाजान में घर में आतिशबाजी बनाते समय धमाका हुआ था और तीन लोगों की जान गई थी।
- 10 अप्रैल 2004 में राकेश सिनेमा पटरी पर पटाखा गोदाम में आग लगने से 12 लोगों की मौत हुई थी

सतपुरा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद जांच करती पुलिस टीम- फोटो : SAHARANPUR

सतपुरा की पटाखा फैक्ट्री आग बुझाते दमकलकर्मी- फोटो : SAHARANPUR