{"_id":"65d246eae3b2dfe28008d833","slug":"executive-engineer-honored-for-better-performance-in-ratings-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-118527-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रेटिंग में बेहतर प्रदर्शन करने पर अधिशासी अभियंता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रेटिंग में बेहतर प्रदर्शन करने पर अधिशासी अभियंता सम्मानित
Sun, 18 Feb 2024 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता परीक्षण राजीव भट्ट को प्रशस्ति पत्र सौंपती प्रबंध निदेशक चैत
सहारनपुर। दोषपूर्ण मीटर, बिजलीघरों की टेस्टिंग एवं एमआरआई बिलिंग में महत्वपूर्ण योगदान पर प्रदेश में विद्युत नगरीय परीक्षण खंड सहारनपुर ने दूसरा स्थान पाया। रेटिंग में बेहतर प्रदर्शन करने पर विद्युत नगरीय परीक्षण के अधिशासी अभियंता राजीव भट्टा को सम्मानित किया गया।
हाल ही में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने 40 जोन की जनवरी की रैंकिंग जारी की थी। इसमें मुजफ्फरनगर जोन प्रथम और मेरठ ने प्रदेश में दूसरा स्थान अर्जित किया था। वहीं, प्रदेश के 120 विद्युत वितरण मंडलों में विद्युत वितरण मंडल संभल को प्रथम व विद्युत वितरण मंडल प्रथम मेरठ को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला था। दोषपूर्ण मीटर, बिजलीघरों की टेस्टिंग और एमआरआई बिलिंग में विद्युत नगरीय परीक्षण खंड सहारनपुर ने दूसरा स्थान पाया था।
इसी के चलते मेरठ में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक चैत्रा वी ने केपीआई एवं आईडीएफ प्रकरणों की समीक्षा के बाद रेटिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभियंताओं को सम्मानित किया गया। विद्युत नगरीय परीक्षण खंड के अधिशासी अभियंता राजीव भट्ट को दूसरा स्थान पाने पर प्रबंध निदेशक चैत्रा वी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।