{"_id":"63fe4d30a37d6541f6080d94","slug":"examinees-baffled-after-seeing-the-question-paper-of-chemistry-saharanpur-news-c-14-1-137008-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रसायन विज्ञान के प्रश्नपत्र को देख चकराए परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रसायन विज्ञान के प्रश्नपत्र को देख चकराए परीक्षार्थी
Wed, 01 Mar 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
पाइनवुड स्कूल में सीबीएसई 12वी की परीक्षा देकर आते छात्र छात्राएं
सहारनपुर। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं में मंगलवार को 12वीं की रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। 70 अंक के प्रश्न पत्र में कुछ सवाल ऐसे रहे, जिन्हें देखकर कई परीक्षार्थी चकरा गए। ज्यादातर परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र को सामान्य ही बताया, जबकि कुछ ने बेहद आसान।
परीक्षा सुबह 10:30 बजे ही शुरू हुई। रसायन विज्ञान विषय के 70 नंबर के प्रश्नपत्र में कुल 35 सवाल पूछे गए थे। प्रश्नपत्र पांच खंडों क, ख, ग, घ, ड़ में आया। इन खंडों में क्रमश: 1, 2, 3, 4 और पांच नंबर के सवाल आए। परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों के चेहरे पर जो खुशी थी।
परीक्षा के बाद कुछ परीक्षार्थियों के चेहरे से वह गायब दिखी। प्रश्नपत्र को लेकर कई परीक्षार्थियों से बात की गई तो कुछ ने न्यूमेरिकल जैसे सवालों को मुश्किल बताया, जबकि कइयों ने प्रश्न पत्र को आसान, लेकिन ज्यादातर ने सामान्य करार दिया और ठीक नंबर आने की उम्मीद जताई। सबसे आसान खंड क रहा, जिसमें एक-एक नंबर के 18 सवाल पूछे गए थे और वह बहुविकल्पीय प्रश्न थे, जिनमें चार विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कर लिखना था।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों की बात
-- दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल से परीक्षा देकर निकली कक्षा 12 की रिवांशी चौधरी ने बताया कि पूरा प्रश्नपत्र अच्छा था, जिसे हल करने में कोई खास कठिनाई नहीं हुई, लेकिन न्यूमेरिकल सवाल थोड़ा उलझाऊ रहे, जिनमें थोड़ा मुश्किल रही।
-- खिले चेहरे के साथ परीक्षा देकर निकले आर्यन गोस्वामी ने बताया कि प्रश्नपत्र में एक या दो सवालों को छोड़कर ऐसा नहीं था कि प्रश्नपत्र को कठिन कहा जाए। एक-एक नंबर के 18 सवाल बेहद आसान रहे, जो पूरे नंबर दिलाते हैं।
-- 12वीं की छात्रा रिति ने प्रश्नपत्र को आसान बताया। रिति का कहना है कि पहले तीन खंडों के सवाल आसान रहे, जिनमें नंबर कटने के चांस बेहद कम रहते हैं। खंड ड में एक या दो सवाल थोड़ा मुश्किल थे, लेकिन दिमाग लगाने से वह भी हल हुए।
-- पाइनवुड स्कूल में परीक्षा दे रहे अदनान ने प्रश्न पत्र को सामान्य बताया। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र को आसान या कठिन कहना ठीक नहीं है। जिसकी जैसी तैयारी रही उसके लिए प्रश्न पत्र वैसा ही रहा।