{"_id":"5f4e830f8ebc3e54a30a589c","slug":"examination-starts-between-arrangements-to-avoid-kovid-saharanpur-news-mrt4991400122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड से बचने के इंतजामों के बीच परीक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड से बचने के इंतजामों के बीच परीक्षा शुरू
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के बीच चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। परीक्षा केंद्रों पर कोरोना से बचाव के तमाम उपाय किए गए। परीक्षार्थियोें की थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई गई।
कोरोना के खतरे को देखते हुए बिना मास्क के किसी भी परीक्षार्थी और स्टाफ सदस्यों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं दिया गया। जेवी जैन कॉलेज में मुख्य द्वार पर करीब एक दर्जन शिक्षक लगाए गए थे, जिनमें से दो लोग परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे थे, जबकि अन्य प्रवेश पत्र चेक कर रहे थे। हाथों को सैनिटाइज करने के लिए गेट पर सैनिटाइजर रखा गया था। हालांकि अनेक छात्राएं अपने सैनिटाइजर साथ लेकर आई थीं। तीसरी पाली में कुछ छात्रों को बिना मास्क के बाहर भी किया गया, जिनको मास्क लगाने के बाद ही प्रवेश दिया गया। महाराज सिंह कॉलेज और मुन्नालाल कॉलेज में भी यही स्थिति रही। प्राचार्यों ने स्वयं मुख्य द्वार पर खड़े होकर परीक्षार्थियों के मुंह पर लगे मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग का जायजा लिया। खास बात यह रही कि एक भी विद्यार्थी का तापमान 98.6 डिग्री से अधिक नहीं था। चूंकि इससे अधिक तापमान को बुखार कर श्रेणी में माना जाता है। कक्षों के भीतर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया।
यह रही उपस्थिति
पहले दिन की परीक्षा के लिए चारों केंद्रों पर 1683 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1549 ने परीक्षा दी, जबकि 134 गैरहाजिर रहे। जेवी जैन कॉलेज में पहली पाली में 98 के सापेक्ष 84 ने तथा दूसरी पाली में 545 के सापेक्ष 511 ने परीक्षा दी। महाराज सिंह कॉलेज में पहली पाली में 123 के सापेक्ष 105 और दूसरी पाली में 572 के सापेक्ष 525 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। मुन्नालाल गर्ल्स पीजी कॉलेज में पहली पाली में 30 के सापेक्ष 22 और दूसरी पाली में 281 के सापेक्ष 266 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। गोचर महाविद्यालय में पहली पाली में 38 और दूसरी पाली में 96 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
प्रवेश द्वार पर रही भीड़
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज पर पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश मिलने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया, लेकिन कुछ देर के लिए गेट पर भीड़ भी जमा हो गई। गेट खुलने के दौरान छात्र छात्राएं वहां इकट्ठा थे और सोशल डिस्टेसिंग का भी पालन नहीं हो पा रहा था। बाद में सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था बनाई गई।
डेढ़ घंटे की हुई परीक्षा, सवालों का बोझ भी कम
सहारनपुर। विश्वविद्यालय की परीक्षा में प्रश्न पत्र हल करने के लिए परीक्षार्थियों को डेढ़ घंटे का समय दिया गया। जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल ने बताया कि विश्वविद्यालय ने करीब दस दिन पहले यह दिशा निर्देश जारी किए थे। दो घंटे की जगह प्रश्न पत्र हल करने के लिए डेढ़ घंटा देने और सौ सवालों में से कोई 75 सवाल हल कराने को कहा गया था। विश्वविद्यालय की गाइड लाइन के अनुरूप मंगलवार को परीक्षा शुरू होने से पहले ही यह घोषणा करा दी गई थी। पहले दिन की परीक्षा डेढ़ डेढ़ घंटे की हुईं।