परीक्षाएं आज से, नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं, जो परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर नजर रखेंगे। इनके अलावा पांच सचल दलों का भी गठन किया गया है। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए और अधिक सतर्कता बरती जा रही है।
शासन के आदेश थे कि केवल सीसीटीवी कैमरों से लैस कॉलेजों को ही केंद्र बनाया जाए। परीक्षा केंद्र फाइनल करने से पहले अनेक कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे, मगर परिषद और विभाग की सख्ती के बाद सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया है।
इन 90 केंद्रों में छह राजकीय, 67 सहायता प्राप्त और 17 वित्त विहीन विद्यालय शामिल हैं। परीक्षाएं छह फरवरी यानी आज से शुरू हो रही हैं। पहले दिन दसवीं की गृह विज्ञान विषय की परीक्षा होगी, जो पहली पाली में सुबह साढ़े सात बजे से होगी।
यह विषय केवल बालिकाओं के पास है। इसके अलावा 12वीं के परीक्षार्थी पहली पहली में हिंदी विषय की कोड संख्या 301 प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा देंगे। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से 12वीं की सामान्य हिंदी कोड संख्या 304 की परीक्षा होगी, जबकि दसवीं का कोई एग्जाम नहीं है।
विभागीय अफसरों का दावा है कि परीक्षा की तमाम तैयारी एक दिन पहले सोमवार को कंपलीट कर ली गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल को परीक्षा में ड्यूटी पर लगाया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस बल तैनात रहेगा।
परीक्षा पर नजर रखेंगे पांच सचल दल
बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए पांच सचल दस्तों का गठन किया गया है। इनमें डीआईओएस आरके तिवारी, डीआईओएस द्वितीय रविदत्त, बीएसए रमेंद्र कुमार सिं, खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी प्रभात कुमार के सदल दल के प्रभारी बनाए गए हैं, जिनके साथ तीन-तीन सदस्य लगाए गए हैं।
परीक्षाओं की तमाम तैयारी हमने कंपलीट कर ली है। तमाम तैयारियों के साथ परीक्षा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नकल रोकने के लिए विशेष तैयारी की गई है। परीक्षा सामग्री केंद्रों पर भेजी जा चुकी है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों और कक्षों में ड्यूटी देने वालों को परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए कोताही न बरतने के निर्देश दे दिए गए हैं। यदि कोई परीक्षार्थी नकल करता पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। यदि कोई केंद्र व्यवस्थापक या अन्य व्यक्ति नकल कराता पाया जाता है तो उसके विरुद्घ भी एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
- आरके तिवारी, डीआईओएस।