{"_id":"5e46cd2f8ebc3ee5f748e87a","slug":"exam-start-saharanpur-news-mrt46897347","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं आज से
सहारनपुर। सीबीएसई की 10 वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं, जो 30 मार्च तक चलेंगी। पहली परीक्षा वोकेशनल विषयों की होगी। परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए बोर्ड की ओर से व्यवस्था चाक चौबंद की गई है।
सीबीएसई परीक्षाओं के लिए इस बार जनपद में 22 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर करीब 12 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। दसवीं के कुल 15 पेपर होंगे, जो 15 फरवरी से 20 मार्च तक चलेंगे। 12 वीं के कुल 28 पेपर होंगे, जो 15 फरवरी से 30 मार्च तक चलेंगे। 15 फरवरी को दसवीं की पहली परीक्षा फूड प्रोडक्शन, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन, बेकिंग एंड इंश्योरेंस और मीडिया विषय की होगी। 10 वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा 26 फरवरी को होगी। 12 वीं के विद्यार्थी मल्टीमीडिया एंड वेब टेक्नोलॉजी, मास मीडिया स्टडीज, बैंकिंग, म्यूूजिक प्रोडक्शन आदि विषयों की परीक्षा देंगे। 12वीं की भी बड़ी परीक्षा अंग्रेजी विषय की 27 फरवरी को ही होगी। नोडल अधिकारी/पाइनवुड स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर संजीव जैन ने बताया कि परीक्षाओं की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में होंगी। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक बोर्ड के द्वारा नियुक्त किया गया है। उन्होंने परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले केंद्र में एंट्री ले लेने की अपील की है। अन्यथा की स्थिति में एंट्री नहीं मिलने की बात कही है।