फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Exam results declared, students jump with joy

परीक्षा परिणाम घोषित खुशी से झूमे छात्र छात्राएं

Sun, 01 Aug 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Exam results declared, students jump with joy
सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की टॉपर्स कुछ इस अंदाज में खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम आने पर बच्चे खुशी से झूम उठे। इस बार बोर्ड ने मेरिट जारी नहीं की, जिस कारण जिले में भी टॉपर की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी, लेकिन हाईस्कूल में एसपीएम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सहारनपुर के सूरज अग्रवाल ने 92.66 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जो सर्वाधिक माने जा रहे हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर सोफिया गर्ल्स हाईस्कूल की छात्रा पायल रही हैं।
विज्ञापन

एसपीएम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 10वीं के छात्र सूरज अग्रवाल ने 92.66 फीसदी अंक प्राप्त किए। उसे हिन्दी में 92, गणित 98, अंग्रेजी 94, विज्ञान 92, सामाजिक विज्ञान 87 और कम्प्यूटर विषय में 92 अंक मिले। उधर, सोफिया गर्ल्स हाईस्कूल में 10वीं की छात्रा पायल को 90.67 प्रतिशत अंक हासिल हुए। पायल को हिंदी में 93, अंग्रेजी में 92, गणित में 90, विज्ञान में 89, सामाजिक विज्ञान में 87 और संस्कृत में 93 अंक मिले हैं। इसी विद्यालय की रिजा अंसारी को 89 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। जबकि इसी विद्यालय की मोनिका नेगी को 87.8 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। उधर, इंटरमीडिएट में देवबंद के जनता इंटर कॉलेज के छात्र दीपांशु पाल को 500 में से 440 अंक मिले हैं अर्थात प्रतिशत 88 मिले, जो सर्वाधिक माने जा रहे हैं।
विज्ञापन

रिजल्ट देखने से पूर्व छात्र-छात्राओं में रही बेचैनी
सहारनपुर। यूपी बोर्ड ने शनिवार को जब हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के का परीक्षा परिणाम घोषित किया तो बच्चों में परिणाम देखने को लेकर उत्सुकता बनी रही। अनेक बच्चे विद्यालयों में पहुंचे तो कुछ मोबाइल फोन अथवा लैपटॉप के जरिये परिणाम निकालने में व्यस्त हो गए। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले बच्चे खुशी से झूम उठे। बच्चों को उनके अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर और गले लगाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट ने भी खूब किया परेशान
सहारनपुर। परीक्षा परिणाम जारी होने पर एकाएक बड़ी संख्या में लोगों ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर परिणाम खोजना शुरू कर दिया। इससे वेबसाइट पर भारी दबाव आ गया और तकनीकी समस्या होने की भी समस्या सामने आई। बच्चों को परीक्षा परिणाम देखने के लिए काफी देर इंतजार तक करना पड़ा।
जिले का प्रतिशत नहीं हुआ जारी
सहारनपुर जिले से हाईस्कूल में 38094 बच्चे संस्थागत और 718 व्यक्तिगत पंजीकृत रहे। इसके अलावा इंटरमीडिएट में संस्थागत 32561 और व्यक्तिगत 2573 पंजीकृत रहे। देर शाम तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि कुल पंजीकृत बच्चों में से कितने उत्तीर्ण हुए और कितने अनुत्तीर्ण हुए।

जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त का कहना था कि बोर्ड ने इस बार मेरिट जारी नहीं की है। वह टीजीटी की परीक्षा संबंधी सामग्री लेकर प्रयागराज जा रहे हैं।

सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की टॉपर्स कुछ इस अंदाज में खुशी मनाती छात्राएं

सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की टॉपर्स कुछ इस अंदाज में खुशी मनाती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

यूपी बोर्ड हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम आने पर खुशी में विक्ट्री साइन बनाती सोफिया गर्ल्स हाई स्क?

यूपी बोर्ड हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम आने पर खुशी में विक्ट्री साइन बनाती सोफिया गर्ल्स हाई स्क?- फोटो : SAHARANPUR

यूपी बोर्ड हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम आने पर खुशी बनाती सोफिया गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राएं

यूपी बोर्ड हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम आने पर खुशी बनाती सोफिया गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed