फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   EVM will also look at the candidate's photo

ईवीएम पर भी नजर आएगी प्रत्याशी की फोटो

Tue, 17 Jan 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 17 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
EVM will also look at the candidate's photo
evm - फोटो : File Photo
सहारनपुर में चुनाव में पहली बार ईवीएम में राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्न के साथ ही प्रत्याशी की फोटो भी लगेगी। इसकी शुरूआत आगामी विधान सभा चुनाव से हो रही है।
विज्ञापन


इसके लिए प्रत्येक प्रत्याशी को चार-चार पासपोर्ट साइज फोटो उपलब्ध करानी होंगी। यानी मतदान करते वक्त मतदाता को ईवीएम पर चुनाव चिह्न के साथ ही अपने प्रत्याशी की फोटो भी नजर आएगी। इससे वोट गलत जगह पड़ने की आशंका भी कम होगी। 
विज्ञापन


विधान सभा चुनाव के तहत सहारनपुर में 15 फरवरी को मतदान होगा। 20 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन प्रक्रिया पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन के लिए कोई भी प्रत्याशी तीन गाड़ी से अधिक नहीं ले जा सकेगा। कलक्ट्रेट में होने वाले नामांकन के लिए गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था दिल्ली रोड पर रहेगी। राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रत्याशी नामांकन के दौरान केवल चार प्रस्तावक अंदर ले जा सकेंगे।

अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए यह संख्या अधिकतम दस रहेगी। मगर एक साथ वह भी चार लोगों को ही अंदर ले जा सकेगा। नामांकन करने वाले सामान्य जाति के प्रत्याशियों के लिए जमानत की राशि 10 हजार रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए पांच हजार रुपये निर्धारित है। 

एक प्रत्याशी चुुनाव में अधिकतम 28 लाख रुपये खर्च कर सकता है। यह भी बताया कि मतपत्र के प्रयोग के लिए प्रत्याशियों को चार-चार फोटो उपलब्ध कराने होंगे। यह फोटो ईवीएम पर इस्तेमाल होगा।

अभी तक ईवीएम पर केवल चुनाव चिह्न रहता था, मगर इस बार से चुुनाव चिह्न के साथ ही प्रत्याशियों की फोटो भी रहेगी। इससे मतदान करने वालों को अपना चिह्न पहचानने में ज्यादा परेशानी नहीं आएगी। 


कलक्ट्रेट में नामांकन के दौरान प्रत्याशी नामांकन कक्ष में बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, माचिस या पान खाकर नहीं जा सकेगा। इसके अलावा किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन करके भी नहीं जा सकेगा। ऐसा करने वालों को नामांकन करने से रोका जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed