{"_id":"607b24b28ebc3e245a7735d0","slug":"everybody-is-careless-here-saharanpur-news-mrt5349239160","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां पर सब लोग बेपरवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां पर सब लोग बेपरवाह
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके बावजूद लोग लापरवाही छोड़ने को तैयार नहीं हैं। सबसे ज्यादा लापरवाह लोग बैंक शाखाओं, सब्जी मंडी, किराना बाजार, निजी चिकित्सकों तथा पैथोलॉजी लैब में नजर आए हैं। अमर उजाला टीम की ने शनिवार को कुछ ऐसे स्थानों का जायजा लिया तो लापरवाही साफ दिखी। पेश है रिपोर्ट...
बैंक शाखा
पूर्वाह्न करीब पौने 11 बजे कोर्ट रोड स्थित दीवानी कचहरी तिराहा के निकट बैंक शाखा की खिड़की के समीप 16 लोग खड़े थे। इन्होंने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया हुआ था। इसी तरह अंबाला रोड स्थित बैंक शाखा के बाहर लोग कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते नजर आए।
सब्जी मंडी बाजार
दोपहर करीब 12 बजे जामा मस्जिद के सामने सब्जी बाजार में लोग खरीदारी कर रहे थे। यहां न तो मास्क और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा था। इसी तरह मोरगंज बाजार में किराना की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ थी। यहां भी कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन किया जा रहा था।
विज्ञापन
अस्पताल और पैथोलॉजी लैब
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाजोरिया रोड स्थित कई निजी अस्पताल और पैथोलॉजी लैब पर भीड़ मिली। लोग एकदूसरे के एकदम नजदीक खड़े थे। हालांकि उन्होंने मास्क तो लगा रखा था।
सड़कों पर उतरे अधिकारी
(फोटो 17)
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी गाइडलाइन का पालन कराने के लिए बाजारों में निकले। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने शनिवार दोपहर नगर निगम द्वारा कराए जा रहे सैनिटाइजेशन का जनकपुरी क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने महानगर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहीं, प्रमुख बाजारों में घूमकर व्यवस्था भी देखी। उन्होंने हकीकत नगर श्मशान घाट का भी निरीक्षण किया। यहां नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन मौजूद रहे।
डीएम ने नेहरू मार्केट में देखी व्यवस्था
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने शहर के अति व्यस्त बाजार नेहरू मार्केट पहुंचकर कोविड गाइडलाइन की व्यवस्था देखी। वहां तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें और गंभीरता से ड्यूटी करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।