{"_id":"608457538ebc3ebd045cae7b","slug":"every-citizen-should-take-the-corona-era-seriously-saharanpur-news-mrt5357678173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल को गंभीरता से ले हर नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल को गंभीरता से ले हर नागरिक
विज्ञापन
कोरोना काल को गंभीरता से ले हर नागरिक
सहारनपुर। कोरोना महामारी ने पूरे दुनिया को संकट में डाल दिया है। जिंदगी बचाना हम सबका फर्ज है, इसलिए कोरोना को लेकर जारी सरकार की गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करें। पवित्र रमजान माह अल्लाह की विशेष इबादत का महीना है। रोजेदारों की दुआ अल्लाह जरूर कबूल करते हैं, इसलिए कोरोना से निजात दिलाने की दुआ करें। हेल्प लाइन पर यह बातें जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने रोजेदारों की शंकाओं का समाधान करते हुए कही।
सवाल - हसनपुर निवासी जमील अहमद ने पूछा कि क्या रोजे की हालत में प्लाजमा ब्लड डोनेट किया जा सकता है।
जवाब - कोई रोजेदार यदि ऐसा करता है, तो उसका रोजा नहीं टूटेगा।
सवाल - उत्तराखंड के विकासनगर निवासी गुलफाम ने पूछा कि रोजे की हालत में अचानक उनके मुंह में मच्छर चला गया। ऐसी सूरत में उनका रोजा रहा या नहीं।
जवाब - शरीयत के अनुसार यदि कोई व्यक्ति रोजे से है और अचानक मक्खी या मच्छर हलक में चला जाए तो रोजा नहीं टूटेगा।