फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Even after Diwali, the joy of the holiday did not go away

दीपावली के बाद भी दूर नहीं हुई छुट्टी की खुमारी

Sat, 29 Oct 2022 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Even after Diwali, the joy of the holiday did not go away
कलक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन की खाली कुर्सी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनता की सहूलियत को लेकर अधिकारी किस कदर बेपरवाह हैं, यह तस्वीर शनिवार को सामने आई। दीपावली अवकाश की खुमारी इनके सिर से शनिवार को भी नहीं उतरी। सरकारी दफ्तर खुले तो विकास भवन और कलक्ट्रेट में कई अफसर सुबह दस बजे निर्धारित समय पर अपने दफ्तरों में नहीं आए। अमर उजाला टीम सुबह जब दफ्तरों में पहुंची तो कई अधिकारियों के कार्यालय खाली मिले। इस दौरान दूर-दराज से आए फरियादी भटकते रहे।
विज्ञापन

---
सुबह 10:10 बजे
विकास भवन में सुबह 10:10 बजे जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) कमलेश कुमार का कार्यालय खाली पड़ा मिला। मौके पर समाज कल्याण अधिकारी भी नहीं मिले, जबकि कर्मचारी कार्यालय में कार्य करते हुए दिखे।
विज्ञापन

----
सुबह 10:13 बजे
जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना भी समय पर अपने कार्यालय नहीं पहुंची थीं। कार्यालय के सामने वाले कमरे में काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि मैडम अभी आने वाली हैं। कर्मचारी अपने-अपने कार्य करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सुबह 10:15 बजे
अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी अमित कुमार भी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। कार्यालय कक्ष में कर्मचारी अपने कार्य करने में लगे हुए नजर आए। यहां स्टाफ ने बताया कि अधिकारी अभी कुछ देर में आने वाले हैं।
-------
सुबह 10:17 बजे
ओडीएफ वार रूम भी बंद पड़ा मिला। वार रूम में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से जुड़े कर्मचारी बैठते हैं, लेकिन यहां सुबह सवा दस बजे तक कोई कर्मचारी तैनात नहीं मिला। वार रूम पर ताला लटका था।
------
सुबह 10:20 बजे
जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी मयंक कुंडू और जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार अपने-अपने कार्यालय में मौजूद मिले। तीनों अधिकारी कार्यालय में कार्य करते नजर आए। हालांकि यहां फरियादी नहीं दिखाई दिए।
-----
कलक्ट्रेट
10:35 बजे
कलक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन अर्चना द्विवेदी और सहायक आयुक्त स्टांप संजय श्रीवास्तव कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। स्टांप कार्यालय में तैनात कर्मचारी ने बताया कि अधिकारी के पास शामली का भी चार्ज है। वहां पर रेट लिस्ट लागू होनी है।
------
सुबह 10:37 बजे
सिटी मजिस्ट्रेट अपने कार्यालय में बैठे मिले, साथ ही उनके कार्यालय में कर्मचारी भी काम करते नजर आए। कुछ फरियादी बाहर खड़े थे। जिन्हें कुछ देर बाद बुलाया गया।
------
--फरियादी होते हैं परेशान
सुबह दस बजे विकास भवन में कुछ फरियादी पहुंचे, लेकिन अधिकारियों के देर से आने की वजह से उन्हें दिक्कत उठानी पड़ी। पदम नगली से आए मामचंद ने बताया कि वह पेंशन से संबंधित कार्य लेकर विकास भवन आए थे। वहीं, मिर्जापुर से आए अशरफ ने बताया कि उनकी पेंशन नहीं बनी है। जिसके लिए वह शनिवार को विकास भवन में आए। 62 वर्षीय नन्हा भी पेंशन से संबंधित समस्या को लेकर विकास भवन में पहुंचे, लेकिन उनके आधार कार्ड में गड़बड़ी होने के चलते पेंशन नहीं बन पाई है।
----------
- सभी अधिकारियों को निर्धारित समय सुबह दस बजे आफिस पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई अधिकारी समय पर नहीं आ रहा है, तो इसकी जांच करा कर कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

- विजय कुमार, सीडीओ

जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) की खाली कुर्सी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) की खाली कुर्सी।- फोटो : SAHARANPUR

विकास भवन में जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पर खाली कुर्सी।

विकास भवन में जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पर खाली कुर्सी।- फोटो : SAHARANPUR

बंद पड़ा ओडीएफ वार रूम।

बंद पड़ा ओडीएफ वार रूम।- फोटो : SAHARANPUR

र्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी की खाली पड़ी कुर्सी।

र्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी की खाली पड़ी कुर्सी।- फोटो : SAHARANPUR

फरियादी मामचंद।

फरियादी मामचंद।- फोटो : SAHARANPUR

फरियादी अशरफ।

फरियादी अशरफ।- फोटो : SAHARANPUR

फरियादी नन्हा।

फरियादी नन्हा।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed