{"_id":"6611aeea0011f0581d0b9df6","slug":"even-after-a-decade-the-same-enthusiasm-the-same-way-of-touching-the-hearts-of-the-crowd-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-121493-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दशक बाद भी वही जोश, भीड़ का मन टटोलने का वही अंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दशक बाद भी वही जोश, भीड़ का मन टटोलने का वही अंदाज
Sun, 07 Apr 2024 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्र जरूर ढल रही है, लेकिन जोशीले भाषण का अंदाज आज भी वही है। 2014 में जिस समय पिलखनी में रैली हुई थी तब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में वही सख्त तेवर थे। उस रैली को एक दशक बीत चुका है। शनिवार को हुई जनसभा में भी प्रधानमंत्री के भाषण में ऐसा ही जोश दिखा, जिसने न केवल युवाओं बल्कि बुजुर्गों को भी नारे लगाने पर मजबूर कर दिया। मोदी के नारे लगाकर महिलाएं भी झूम उठी। सियासत के माहिर मोदी ने भीड़ का मन टटोलने का वहीं पुराना अंदाजा दिखाया, जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। किस वर्ग के लोगों की भावनाओं को कैसे परखा जा सकता है प्रधानमंत्री के भाषण में यह साफ देखने को मिला।
सहारनपुर में कब-कब आए मोदी
- पिलखनी में 2014 भाजपा ने पिलखनी में रैली की थी, जिसमें मोदी ने करीब 40 मिनट का भाषण दिया था। उन्होंने अन्य दलों पर जमकर तंज कसे थे।
- 26 मई 2016 में प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर सहारनपुर की कॉसमॉस ग्रीन सिटी में विकास पर्व महारैली को संबोधित किया था। उस समय प्रधानमंत्री ने 42 मिनट का भाषण दिया था। उस समय भी प्रधानमंत्री ने भीड़ में जो जोश भरा था वह देखने लायक था।
- पांच अप्रैल 2019 को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने नानौता में जनसभा की थी। वहां से सहारनपुर और कैराना लोकसभा को साधने का प्रयास किया था। उस जनसभा में भी प्रधानमंत्री का करीब 40 मिनट तक संबोधन रहा था।
विज्ञापन
- 10 फरवरी 2022 को भी विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने रिमाउंट डिपो के मैदान में रैली की थी। विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री की यूपी में यह पहली रैली थी। इस रैली में भी प्रधानमंत्री ने 42 मिनट भाषण दिया था।
- पांच अप्रैल 2024 को राधा स्वामी सत्संग मैदान में आयोजित जनसभा में भी प्रधानमंत्री ने 37 मिनट तक भाषण दिया, जिनके निशाने पर विपक्ष रहा।