फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Evasion of stamp and registration fee of 31 lakh found in investigation

जांच में मिली 31 लाख की स्टांप एवं निबंधन शुल्क अपवंचना

Sat, 31 Jul 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Evasion of stamp and registration fee of 31 lakh found in investigation
सहारनपुर। व्यवसायिक प्रयोग के लिए खरीदी भूमि का बैनामा कृषि दर पर कराने के मामले की जांच में 31 लाख रुपये का स्टांप और निबंधन शुल्क अपवंचना पाई गई है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने सहायक आयुक्त स्टांप को वाद दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया गंगोह खालसा बाहर हदूद के खसरा नंबर 1077 में 0.997 हेक्टेयर भूमि कृषि भूमि दर्शाकर खरीदी गई थी। इस पर पांच जुलाई को तहसीलदार को मौके पर भेजकर इसकी जांच कराई गई। मौके पर ईंट भट्ठा संचालित होते पाया गया। इस पर उन्होंने 25,90,300 रुपये स्टांप शुल्क कमी और 5,49,180 रुपये निबंधन शुल्क की कमी को इंगित कर वाद दायर करने के लिए पत्रावली सहायक आयुक्त स्टांप को भेज दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed