{"_id":"640f5be841209cddea00b4c2","slug":"evaluation-of-answer-sheets-will-start-from-march-18-at-five-centers-saharanpur-news-c-14-1-mrt1047-152444-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पांच केंद्रों पर 18 मार्च से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पांच केंद्रों पर 18 मार्च से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू हो रहा है। जनपद में पांच मूल्यांकन केंद्र रहेंगे। मूल्यांकन को लेकर विभागीय स्तर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
जनपद में जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उनमें नेहरू मार्केट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, चकराता रोड स्थित एसडी इंटर कॉलेज, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज, पुराना चिलकाना रोड स्थित जेवी जैन इंटर कॉलेज तथा घंटाघर स्थित एसएएम इंटर कॉलेज शामिल हैं। उक्त केंद्रों पर कितनी उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी यह अभी स्पष्ट नहीं है। विभाग ने सोमवार ही से मूल्यांकन की तैयारी शुरू की है। परीक्षकों की तैनाती के लिए सूची तैयार की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह ने बताया कि मूल्यांकन को लेकर परिषद द्वारा जारी दिशा निर्देेशों के अनुपालन में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मूल्यांकन में पारदर्शिता और समय से मूल्यांकन निपटाना प्राथमिकता रहेगी।