फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Evaluation affected due to practical examination

प्रयोगात्मक परीक्षा के चलते मूल्यांकन प्रभावित

Sun, 01 May 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Evaluation affected due to practical examination
दो मई तक होना था 3 लाख 72 हजार 390 कॉपियों का मूल्यांकन, अभी जांची हैं 2 लाख 83 हजार 453 उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। 10वीं और 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षा के चलते यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रभावित हुआ है। जनपद को आवंटित कुल 3 लाख 72 हजार 390 कॉपियों का मूल्यांकन दो मई तक पूर्ण करना था। हालांकि एक मई तक 84 फीसदी उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा सकी हैं। दसवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अपेक्षाकृत संतोषजनक है, लेकिन 12वीं के प्रवक्ताओं के परीक्षा में व्यस्त होने की वजह से मूल्यांकन प्रभावित हुआ है। इसलिए मूल्यांकन अभी पांच से छह मई तक चलने की संभावना है।
जनपद को यूपी बोर्ड की 3 लाख 72 हजार 390 कॉपियां आवंटित हुई थीं। जिनके लिए जनपद में पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं। इन मूल्यांकन केंद्रों पर 1,550 परीक्षक और 155 उप प्रधान परीक्षक लगाए गए हैं। परिषद ने दो मई तक कॉपियों का मूल्यांकन पूर्ण करने के आदेश दिए थे, लेकिन 23 अप्रैल को मूल्यांकन शुरू होने के साथ ही दसवीं और 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी शुरू हो गईं। इनकी वजह से मूल्यांकन में लगे कुछ परीक्षकों और उप प्रधान परीक्षकों को परीक्षा में लगाना पड़ा। यही वजह है कि एक मई तक 84 फीसदी मूल्यांकन निपट सका है। दसवीं की ज्यादातर कॉपियों का मूल्यांकन पूर्ण हो चुका है। बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में सभी कॉपियां जांच ली गई हैं। बाकी चार केंद्रों पर ज्यादातर 12वीं की कॉपियां शेष बची हैं। जिसकी प्रमुख वजह परीक्षा के कारण शत-प्रतिशत परीक्षकों का उपस्थित नहीं होना है।
विज्ञापन

वर्जन
दसवीं का मूल्यांकन लगभग पूर्ण हो चुका है। वहीं, 12वीं के शिक्षक प्रयोगात्मक परीक्षा में व्यस्त होने की वजह से मूल्यांकन प्रभावित हुआ है। मूल्यांकन पिछड़े नहीं इसके प्रयास जारी हैं। उम्मीद है कि पांच या छह मई तक मूल्यांकन पूर्ण कर लिया जाएगा।-रविदत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed