फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Establishment day of temple celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया मंदिर का स्थापना दिवस

Sun, 08 Dec 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Establishment day of temple celebrated with great pomp
मदनपुरी स्थित जैन मन्दिर से निकली शोभा यात्रा में शामिल जैन समाज के लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर मदनपुरी कॉलोनी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर बैंडबाजों और हाथियों संग शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को जैन मुनि वीर सागर जी महाराज, विशाल सागर और धवल सागर महाराज के सानिध्य में मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जो चिलकाना चुंगी, महावीर कॉलोनी होते हुए जैनबाग मंदिर पहुंची, जहां श्रीजी का अभिषेक किया गया। इसके पश्चात शोभायात्रा मदनपुरी स्थित मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां पर भी श्रीजी का अभिषेक किया गया। धार्मिक क्रियाएं पंडित राजकुमार जैन और पंडित राकेश कुमार जैन संपन्न कराई। तत्पश्चात मुकेश जैन ने ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व यात्रा का शुुुुभारंभ राणा प्रताप जैन, गौरव जैन, चिराग जैन, आनंद जैन और संदीप जैन ने किया। शोभायात्रा में सबसे आगे ऐरावत हाथियों पर धर्म प्रभावना करते हुए नवीन जैन, अनिल जैन, गौरव जैन चल रहे थे। श्रीजी को खवासी बनने का सौभाग्य संदीप जैन, इंद्र बनने का सौभाग्य अर्चित जैन और प्रवीन जैन मिला। श्री जी के रथ के सारथी का संचालन जैन समाज के अध्यक्ष राकेश जैन ने किया। इस दौरान मुख्य संयोजक मान सिंह जैन, महामंत्री संजीव जैन, संरक्षक राकेश जैन, कोषाध्यक्ष, अरुण जैन, आनंद जैन, राजीव जैन, भोपाल सिंह, राजीव जैन, अनुपम जैन, सुमन जैन, राधिका जैन, सचिन जैन, रजत जैन, मुकेश जैन, नवीन जैन, अभिषेक जैन, अनिल जैन, सौरभ जैन प्रवीन जैन मौजूद रहे।

मदनपुरी स्थित जैन मन्दिर से निकली शोभा यात्रा में हाथी पर सवार जैन समाज के लोग

मदनपुरी स्थित जैन मन्दिर से निकली शोभा यात्रा में हाथी पर सवार जैन समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed