{"_id":"60dcac678ebc3ebb491ff7f3","slug":"escape-written-on-the-house-allegation-of-harassment-saharanpur-news-mrt545187529","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर लिख दिया पलायन, उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान पर लिख दिया पलायन, उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
गंगोह। नशे का अवैध कारोबार करने वाले के खिलाफ ग्रामीणों ने आवाज उठाई तो, आरोपी युवक और उसके पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने भी दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी, जिस पर पीड़ित पक्ष ने अपने मकान पर पलायन लिख दिया है और चेतावनी दी है कि न्याय नहीं मिलने पर गांव छोड़ देंगे।
मामला गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहड़ा का है। यहां रहने वाली पाल समाज की विधवा राजेश की एक दुकान में गांव के ही युवक ने किराए पर लेकर मेडिकल स्टोर खोल रखा था। मेडिकल स्टोर संचालक पर ग्रामीणों का आरोप था कि वह नशीली दवाइयां बेचता है। ग्रामीण इस बात को लेकर विधवा पर दुकान खाली कराने का दबाव बना रहे थे।
एक सप्ताह पूर्व विधवा ने युवक से अपनी दुकान खाली करा ली। उसी दौरान दुकानदार और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हुई और डंडे तक चल गए, जिसमें दोनों पक्षों के 5 लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। महिला के तरफ से पीड़ित राजेंद्र का कहना है कि पहले उसका उत्पीड़न किया गया बाद में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसलिए वह गांव से पलायन कर रहे हैं। यह भी आरोप है कि अब मुकदमे में समझौते का दबाव भी आरोपी बना रहे हैं। राजेंद्र ने कोतवाली में तहरीर दी है कि यदि उनका उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो वह गांव से पलायन कर जाएंगे। उधर, सीओ रिजवान अहमद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। किसी के डर से गांव छोड़ने की जरूरत नहीं है, आरोपियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।