फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Entry of heavy vehicles banned in the city, highway becomes one-way

Saharanpur News: शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद, वन-वे हुआ हाईवे

Sat, 12 Jul 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 12 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles banned in the city, highway becomes one-way
कांवड़ की सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सुरक्षा बल 
सहारनपुर। जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर भारी वाहनों का शहर में प्रवेश बंद हो गया है। इसके अलावा कांवड़ मार्ग सहारनपुर-अंबाला और देहरादून हाईवे को वन-वे कर दिया गया। इसमें एक तरफ कांवड़िये तो दूसरी तरफ से हल्के वाहनों का निकाला जाएगा। वहीं, एसएसपी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले लाखों कांवड़िये जिले के विभिन्न मार्गों से अपने गंतव्य की तरफ रवाना होते हैं। इस दौरान हल्के और भारी वाहनों के संचालन से हादसे होने का खतरा भी बना रहता है। इसके लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान भी लागू कर दिया है। इसमें जिले के सभी बॉर्डर पर भारी वाहनों का रोककर निर्धारित मार्गों से भेज दिया जाएगा। इसके अलावा 18 जुलाई से हल्के वाहनों का आवागमन भी बंद करा दिया जाएगा। एसएसपी आशीष तिवारी ने बृहस्पतिवार रात चौकी बड़कला से कोलकी टोल प्लाजा, देहरादून चौक, घंटाघर चौक होते हुए सरसावा तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर लगे सभी पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

n 10 किलोमीटर तक 42 कट किए बंद : कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। महानगर से होकर कांवड़िये गुजरने लगे हैं। इसके चलते यातायात पुलिस ने कांवड़ मार्ग पर करीब 10 किमी तक के कटों को बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed