फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Entrepreneurs-handicraftsmen listened to Mann Ki Baat

उद्यमियों- हस्तशिल्पियों ने सुनी मन की बात

Sun, 26 Sep 2021 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs-handicraftsmen listened to Mann Ki Baat
सहारनपुर। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया से लेकर स्वच्छ भारत अभियान आदि की अहमियत के बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सियाचिन जैसे दुर्गम इलाके में आठ दिव्यांगों के कारनामों को प्रेरणा स्रोत्र बताया।
विज्ञापन

रविवार को वुड हैंडीक्राफ़्ट डिजाइन एंड डेवलेपमेंट सेंटर में जनपद के वुड कार्विंग उद्यमियों, कारीगरों और भाजपा नेताओं ने एलईडी पर प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम सुना। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, विधायक देवेंद्र निम, महापौर संजीव वालिया, विधान परिषद सदस्य डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी, निर्यातक रामजी सुनेजा, रविंद्र मिगलानी, शीतल विश्नोई, गौरव गर्ग, केआर सिंघल, देवेंद्र बंसल, परविंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव बडेढी घोघू निवासी मेहर सिंह हस्तशिल्पी हैं। उनका कहना है कि वे पहली बार प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, वुड हैंडीक्राफ्ट पर पॉलिश करने वाले शाहीद का कहना है कि प्रधानमंत्री कई जानकारियां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हौसला अफजाई हुई
प्रधानमंत्री की मन की बात से उद्यमियों से लेकर हस्तशिल्पियों का हौसला अफजाई हुई है। केंद्र सरकार वुड हैंडीक्राफ्ट कलस्टर से लेकर सीएफसी तक बनवाने में मदद कर रही है।-रामजी सुनेजा, निर्यातक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आईआईए
अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता जरूरी
प्रधानमंत्री लोकल फॉर वोकल चाहते हैं। स्थानीय हैंडीक्राफ्ट को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता का तैयार किया जा सके। हमारे यहां वुड कार्विंग कलस्टर एवं सीएफसी बनने से मदद मिलेगी।-रवींद्र मिगलानी, अध्यक्ष चेम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज

श्रमिकों को बांटी टूलकिट
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित सभागार में आयोजित वाणिज्य उत्सव एवं एक्सपोटर्स कॉन्क्लेव कार्यक्रम में कई नए उद्यमियों को चेक बांटे। वहीं, श्रमिकों को टूल किट दी। इसमें मुख्य अतिथि कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने सरकार की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। तकनीकी सत्र में ईसीपीएच के नवीन, सहायक विकास अधिकारी हस्तशिल्प पुलकित जैन आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में 20 से अधिक उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। यहां संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, रामजी सुनेजा, सुषमा बजाज, अनवार अहमद, इरफान, साबिर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed