फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Entrepreneur died in truck and car collision

ट्रक और कार की भिड़ंत में उद्यमी की मौत

Sun, 15 Dec 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneur died in truck and car collision
अम्बाला रोड ट्रक और कार की टक्कर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला हाइवे पर कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार जगाधरी निवासी उद्यमी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक घायल हो गया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर जगाधरी से मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हरियाणा के जगाधरी क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी 60 वर्षीय सरदार महेंद्र सिंह से उद्यमी थे और उनकी मेटल की फैक्टरियां हैं। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि सरदार महेंद्र सिंह अपनी कार से चालक सचिन उर्फ सोनू के साथ जगाधरी से सहारनपुर की तरफ आ रहे थे। वह जब थाना कुतुबशेर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचे तो सामने आ रहे ट्रक से कार की सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए और मौके ही पर उद्यमी की मौत हो गई, जबकि चालक सचिन उर्फ सोनू गंभीर घायल हो गए, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
सहारनपुर। उद्यमी की मौत की खबर लगते ही जगाधरी से परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने एक-दूसरे को ढांढस बंधाया।
हाइवे पर लगा जाम
सहारनपुर। सड़क दुर्घटना के बाद अंबाला हाइवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। थाना कुुतुबशेर और सरसावा में पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया। इसके बाद अन्य यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदगी लील रही जनपद की सड़कें
सहारनपुर। वर्तमान समय में जनपदों की सड़कें लोगों की जिंदगी लील रही हैं। आए दिन सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है। 10 दिसंबर की रात में सर्किट हाउस मार्ग पर शिवपुरी निवासी बाइक सवार तुषार और शुभम की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि इसी मार्ग पर बीते 40 दिनों में सड़क हादसों छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा सरसावा सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। बेहट में दस दिन पहले बाइक सवार व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आकर मौत हुई। इससे पूर्व नवंबर माह यानी यातायात माह में जनपद में 22 लोगों की सड़क हादसे में जान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed