फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Entire universe tied to Nag Kundli: Kalendranand

संपूर्ण ब्रह्मांड नाग कुंडली से बंधा: कालेंद्रानंद

Fri, 13 Aug 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Entire universe tied to Nag Kundli: Kalendranand
राधा विहार स्थित औघड़दानी महादेव मन्दिर में नाग पंचमी पर दुधाभिषेक करते शिव भक्त - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रावणी नागपंचमी पर दूध से अभिषेक किया। इस मौके पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि संपूर्ण ब्रह्मांड ही नाग कुंडली से बंधा है।
विज्ञापन

श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्रावण मास पूूजा में औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव का पंचामृत से महास्नान किया गया। इसके पश्चात शिव सहत्रनाम स्त्रोत, शिव भुजंग स्त्रोत, रूद्रीपाठ से महा रुद्राभिषेक किया गया और नागदेव स्वरूप की पूजा की गई। इसके पश्चात भगवान शिव को महाभोग अर्पित कर आरती उतारी गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि संपूर्ण सृष्टि ही माया रूपी सर्प अर्थात कुंडली रूप से बंधी हुई है, जो शिव के ध्यान एवं तत्व की प्राप्ति से खुलती है। यही अवस्था आत्म दर्शन कहलाती है और जीवात्मा परमात्मा का मिलन होता है। सर्प हमारे सहयोगी एवं प्रकृति के अभिन्न अंग है, जो प्रकृति का किसी न किसी रूप में पोषण करते हैं। इस दौरान अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, नरेश चंदेल, दिनेश ठाकुर, रमेश शर्मा, अंशुल, अभिषेक पुंडीर, गीता, सुचेता, उमा, विभाग, सुमिता, ममता मौजूद रही।

राधा विहार स्थित औघड़दानी महादेव मन्दिर में नाग पंचमी पर दुधाभिषेक करते शिव भक्त

राधा विहार स्थित औघड़दानी महादेव मन्दिर में नाग पंचमी पर दुधाभिषेक करते शिव भक्त- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed