{"_id":"58a4a83d4f1c1bcc57d84148","slug":"enthusiasm-shown-by-young-people-to-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान करने में युवाओं ने दिखाया उत्साह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान करने में युवाओं ने दिखाया उत्साह
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
पहली बार वोट डालकर खुशी जताती युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर विधानसभा चुनाव में युवा शक्ति ने ईवीएम का खूब बटन दबाया। युवाओं में मतदान को लेकर भारी उत्साह रहा। अधिकतर युवाओं ने अपने अंदाज में प्रत्याशियों को परखकर वोट का इस्तेमाल किया।
जनपद में कुल 7,17,777 युवा मतदाता है। एमए की छात्रा शालू, निकिता और नेहा ने मताधिकार का पहली बार प्रयोग किया। रामपुर मनिहारान विधानसभा के अंबेहटा चांद बूथ पर वोट डालने के बाद उन्होंने बताया कि यह उनके लिए यादगार क्षण है।
उन्हें उम्मीद है कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला प्रत्याशी ही चुनाव जीतेगा। एलएलबी कर रही बबीता, बीए की छात्रा सीमा, और छात्र कुलदीप का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
वह अपने परिजनों के साथ शहर के माधोनगर बूथ पर वोट डालने पहुंचे थे। नुमाइश कैंप बूथ पर मतदान करने पहुंचे अंशुल, श्रुति, रुपल, मयंक, शुभम, कार्तिक आदि ने बताया कि वोट डालने के बाद स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।
प्रत्याशियों का आंकलन के बाद ही मतदान किया है। इसमें परिजनों की भी अहम भूमिका रही। बीसीए की छात्रा पारुल ने बताया कि पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
प्राथमिक विद्यालय लखनौती खुर्द में सीमा, नेहा, मंजू आदि ने कहा कि अखबारों के माध्यम से प्रत्याशियों की जानकारी जुटाई। उसके बाद प्रत्याशी का चयन कर मतदान किया।
ऐसे ही जीवाला और मुजफ्फराबाद समेत अन्य कई बूथों पर मतदान करने पहुंचे युवाओं ने कहा कि वोट का इस्तेमाल करके स्वयं को राष्ट्र के प्रति सजग और जिम्मेदार नागरिक महसूस कर रहे है।
शहर के जेवी जैन कॉलेज और महाराज सिंह कॉलेज में वोट डालने पहुंची युवतियों ने पहली बार मतदान किया। युवाओं ने बताया कि वोट डालकर लग रहा है कि वे भी सरकार बनाने में भागीदारी कर रही है।