फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Enrollment of students stopped in summer holidays

ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में रुका छात्रों का नामांकन

Tue, 31 May 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Enrollment of students stopped in summer holidays
सहारनपुर। परिषदीय एवं एडेड प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 21 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां चल रही हैं। इनकी वजह से छात्रों का नामांकन भी फिलहाल बंद है। अधिकारियों का कहना है कि जो भी बच्चे आउट ऑफ स्कूल हैं वह 16 जून से विद्यालय खुलने के बाद पंजीकरण करा सकेंगे। साथ ही शिक्षक भी पुन: अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में 1438 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनमें बीते वर्ष 2,17,313 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इस बार यह आंकड़ा 2,19,464 पर पहुंच चुका है। यानी इस बार बीते वर्ष की तुलना में नामांकन बढ़ा है, जो छुट्टियों की वजह से 21 मई से बंद है। लेकिन इन छुट्टियों में शिक्षकों को अपने यहां पंजीकृत छात्रों का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करने को कहा गया है, जिसमें शिक्षक जुटे हुए हैं। जिला समन्वयक कृपाल मलिक ने बताया कि अवकाश के दिनों में भी शिक्षक नामांकन से जुड़े अन्य कार्यों में लगे हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन अभी पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। चूंकि विद्यालय बंद हैं इसलिए नामांकन नहीं हो रहे हैं। लेकिन 16 जून से विद्यालय खुलने के साथ ही नामांकन फिर से शुरू होंगे।
विज्ञापन

विद्यालयों में छात्र नामांकन के मामले में इस बार हमने और अधिक मेहनत की है। नतीजा यह रहा है कि बीते वर्ष के कुल नामांकन से अधिक नामांकन कर लिए गए हैं। इन दिनों छात्र संख्या को प्रेरणा पोर्टल पर चढ़ाने का काम चल रहा है। विद्यालय खुलते ही नामांकन फिर शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed