फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Engineers strike from today

इंजीनियर्स की हड़ताल आज से

Wed, 24 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 24 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Engineers strike from today
कार्य बहिष्कार करने के बावजूद सुनवाई नहीं होने से नाराज उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ बृहस्पतिवार से बेमियादी हड़ताल शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


बुधवार को कार्य बहिष्कार के सातवें दिन उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने जल निगम कार्यालय परिसर में गेट मीटिंग की। वक्ताओं ने कहा कि महासंघ के सभी सदस्यों ने  माप पुस्तिकाएं उपखंड कार्यालयों में जमा करा दी हैं। सभी स्टोरों से सामग्री आपूर्ति बाधित हो चुकी है।
विज्ञापन


निर्माण कार्यों पर हमारा कोई भी सदस्य प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कार्य नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इस अवधि में कोई भी अधोमानक निर्माण कार्य होता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। कोई भी जूनियर इंजीनियर उस कार्य की माप पुस्तिकाओं में दर्ज नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि शासन द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति द्वारा संस्तुति के बावजूद जूनियर इंजीनियर का प्रारंभिक ग्रेड पे 4800 रुपये का शासनादेश नहीं किया जा रहा है। अध्यक्षता संघर्ष समिति के चेयरमैन सीपी सिंह और संचालन आनंद कुमार ने किया।


इस दौरान बीबीएल अग्रवाल, एसके गर्ग, उमेशचंद शर्मा,  नेत्रपाल, विपिन गौतम, बाबूराम, रामकुमार सैनी, एके माथुर, एसएसपी गौड़, रमेशचंद, पीके तिवारी, एसपी सिंह आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed