सहारनपुर। नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रखते हुए सोमवार को पेपर मिल रोड व कपिल विहार से करीब दो दर्जन स्थानों से स्थायी अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया। दुकानदारों से करीब एक हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
नगर निगम की टीम ने रेलवे रोड स्थित दुकानों के सामने स्मार्ट रोड के फुटपाथ पर रखे गए सामान को भी हटवाया गया। दोबारा सामान रखा मिलने पर सामान जब्त करने और जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। इसके अलावा कोर्ट रोड, हकीकत नगर पर प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सफाई निरीक्षक आशीष कुमार, राजबीर, अमरीश कुमार, आरआई सुशील कुमार के अलावा प्रवर्तन दल के हेमराज, रणदीप, नवाबुद्दीन, विक्रम, प्रदीप, नरेश चंद, शिवकुमार, पवन व प्रवीन आदि शामिल रहे।