फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Encroachment removed from smart road, large amount of goods seized

Saharanpur News: स्मार्ट रोड से अतिक्रमण हटाया, भारी मात्रा में सामान जब्त

Fri, 02 Dec 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from smart road, large amount of goods seized
रेलवे रोड के फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाते निगम अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन स्मार्ट रोड (रेलवे रोड) पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर रखे गए सामान को जब्त कर टीम नगर निगम ले गई। अभियान के कारण दुकानदारों में खलबली मची रही। भविष्य में अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित का सामान जब्त करने और जुर्माना अलग से लगाने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, स्मार्ट रोड के फुटपाथ तथा अवैध पार्किंग स्थलों आदि पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हुए हैं। शुक्रवार को अपर नगरायुक्त राजेश यादव के नेतृत्व में रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान फुटपाथ पर रखे मिले सामान को ट्रॉली में लादकर टीमें नगर निगम ले आई। कई दुकानदारों द्वारा भारी सामान रखने की वजह से स्मार्ट रोड की टाइल्स धंसी और काली नजर आई। ऐसे दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई। नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि कोर्ट रोड और रेलवे रोड को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत दोनों मार्गों पर स्मार्ट फुटपाथ बनाए गए है, लेकिन दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर सामान फैलाकर दुकानें सजाई जा रही हैं। यदि दुुकानदारों के सामान रखने से सड़क या फुटपाथ को नुकसान होता है तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि नेहरू मार्केट, शहीद गंज, मोरगंज आदि बाजारों में भी अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाएगा। अभियान में अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा, जेई हरिओम और रेलवे रोड पुलिस चौकी प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed