फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Encroachment from JCB was broken and it became a ruckus

चली जेसीबी तो मच गया हड़कंप और हो गया हंगामा

Thu, 22 Mar 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Thu, 22 Mar 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Encroachment from JCB was broken and it became a ruckus
अतिक्रमण ढहाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर की मंडी समिति और चिलकाना रोड से अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की कार्रवाई पर कुछ लोगों का गुस्सा भड़क उठा। पालिका कर्मचारियों के साथ नोकझोंक करते हुए लोग स्थाई अतिक्रमण को हटाने का विरोध करने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस बल की सख्ती के कारण विरोध करने वालों को शांत होना पड़ा। इसके बाद नगर निगम की टीम ने गोल कोठी तक सभी प्रकार का स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन


अतिक्रमण शहर की प्रमुख समस्या होने के साथ शहर की बड़ी समस्या भी है। अब डीएम पीके पांडेय ने शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश नगर निगम को दिए हैं। नगर निगम की टीम जेई मुसाफिर सिंह के नेतृत्व में मंडी समिति रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम ने जेसीबी के माध्यम से मंडी समिति रोड पर नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाया। कुछ सामान भी जब्त किया गया। एक व्यक्ति ने अपने मकान का छज्जा सड़क पर बनाया हुआ था। जैस ही जेसीबी ने छज्जे तो तोड़ने की कोशिश की तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।

इस दौरान विरोध करने वालों की नगर निगम के कर्मचारियों के साथ नोकझोंक हुई। मगर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सख्ती के साथ मामला शांत कराया। इसके बाद जेसीबी से छज्जे को गिराया गया। पूरे अभियान में नगर निगम ने कई छज्जे और दीवारों को ध्वस्त किया।

प्रशासन की मनाही के चलते अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना नहीं वसूला गया। गौरतलब है कि मंगलवार को चले अभियान में करीब 35 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया था। उधर, अभियान का नेतृत्व कर रहे जेई मुसाफिर सिंह यादव ने बताया कि अभियान निष्पक्ष रूप से चलाया जा रहा है।


परिवार की मौजूदगी में मकान पर चली जेसीबी
अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम ने जेसीबी के माध्यम से एक छज्जा ऐसा भी गिराया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें अतिक्रमण को ध्वस्त करने में लापरवाही उजागर हो रही है। जिस समय जेसीबी से मकान का छज्जा गिराया जा रहा है। उस समय एक महिला ऊपर बने कमरे के छज्जे पर खुल रहे दरवाजे पर खड़ी नजर आ रही है। इसी दौरान नगर निगम ने छज्जे के पीलरों को गिराया, जिसके बाद पूरा छज्जा भरभराकर नीचे आ गिरा। इस दौरान ऊपर के कमरे में मौजूद लोगों को चोट पहुंच सकती थी। या कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed