फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Employees reached the High Court and filed a petition

Saharanpur News: हाईकोर्ट में पहुंचे कर्मचारी, याचिका की दायर

Tue, 13 Aug 2024 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 13 Aug 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Employees reached the High Court and filed a petition
सहारनपुर। जिले की 46 सहकारी समितियों में 90 नियुक्तियों के मामले 42 कर्मचारी हाईकोर्ट की शरण में पहुंच गए। इन्होंने एआर को-ऑपरेटिव द्वारा कर्मचारियों का वेतन रोकने और काम न लेने के आदेश के खिलाफ स्टे के लिए याचिका दायर की है। तीन कर्मचारियों को पूर्व ही हाइकोर्ट से स्टे दे चुकी है।
विज्ञापन

सहकारी समितियों तैनात 42 कर्मचारी हाइकोर्ट पहुंच गए, जिन्होंने संयुक्त रूप से स्टे के लिए सोमवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है। इस मामले में अदालत ने सुनवाई के लिए अभी तारीख नहीं दी है। सुनवाई के पश्चात अदालत इनको स्टे दे सकती है। क्योंकि, पूर्व में में कांसेपुर सहकारी समिति के कर्मचारी राहुल, मोहित और सूर्यकांत राठी ने हाईकोर्ट में एआर को-ऑपरेटिव के निर्देशों के विरुद्ध स्टे लिया था। वहीं, एआर को-ऑपरेटिव रवि शंकर भी हाईकोर्ट गए हैं, जिनकी 14 अगस्त की तारीख लगी है। सभापतियों के मुताबिक, कर्मचारी हाईकोर्ट गए हैं।
विज्ञापन

---
यह था मामला
जिले की 46 सहकारी समितियों 90 अस्थाई नियुक्तियां में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा के कुछ नेताओं ने मुख्यमंत्री शिकायत की थी। आरोप था कि आदर्श आचार संहिता के दौरान नियुक्तियां की गई। जिलाधिकारी ने जांच कमेटी गठित की थी। लखनऊ से आई टीम ने भी जांच की। इसके बाद चार एडीओ और चार एडीसीओ निलंबित किया था। तब, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राज सिंह माजरा के साथ सभापतियों ने जिलाधिकारी और एआर को-ऑपरेटिव से मिलकर कहा था कि नियुक्तियां आदर्श आचार संहिता से पूर्व की हैं। जांच में सभापतियों के पक्ष को भी सुना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed