फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Employees of Pilkhani Distillery demonstrated at the gate

पिलखनी डिस्टलरी के कर्मचारियों ने किया गेट पर प्रदर्शन

Fri, 02 Jul 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Employees of Pilkhani Distillery demonstrated at the gate
सरसावा (सहारनपुर)। पिलखनी डिस्टलरी के स्थायी कर्मचारियों ने ले ऑफ का नोटिस लगाने के विरोध में कंपनी के गेट सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अंबाला रोड पर ग्राम पिलखनी स्थित पिलखनी डिस्टलरी एवं केमिकल वर्क्स के स्थायी कर्मचारियों ने फैक्टरी के गेट पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि वे फैक्टरी के स्थायी कर्मचारी हैं, लेकिन बुधवार को शाम के समय एनसीएलटी के अधिकृत अधिकारी ने बिना पूर्व नोटिस अथवा जानकारी के 48 में से 36 कर्मचारियों के नाम इंगित कर ले ऑफ का नोटिस लगा दिया। जबकि स्थायी कर्मचारियों का कई माह का वेतन प्रोविडेंट फंड तथा अन्य सुविधाएं लंबित हैं, बावजूद इसके कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, ऐसे में उनका परिवार भूखों मरने की कगार पर आ गया है, वहीं उनके बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।

कर्मचारियों का प्रदर्शन देखकर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा कर्मचारियों को समझा-बुझाकर घर भेजा। करीब दो बजे सभी कर्मचारी अपने घर लौट गए। इस मौके पर अशोक चौधरी, शमशाद, जोगिंदर, अरविंद, अमित, शिवचरण, अनूप, गुरुशरण आदि कर्मचारी मौजूद रहे। इस संबंध में अधिकृत अधिकारी अशोक गुप्ता ने बताया कि फैक्टरी को चलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कर्मचारियों का वेतन भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed