फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Employees found absent, one day's salary deducted

अनुपस्थित मिले कर्मचारी, काटा एक दिन का वेतन

Thu, 07 Apr 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Employees found absent, one day's salary deducted
सरसावा में निरीक्षण करते सीडीओ विजय कुमार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने विकासखंड सरसावा का औचक निरीक्षण किया, जहां पर अनेक खामियां मिली। मौके पर ड्यूटी से कर्मचारी नदारद मिले। सीडीओ ने इन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान विकास खंड सरसावा के कार्यालय में स्थित स्टोर रूम में धूल जमी मिली और खिड़कियों में जाले लगे थे। खंड विकास अधिकारी की टेबल और कुर्सी पर धूल जमी थी। इसके साथ ही सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) अतुल वालिया, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अश्वनी कुमार शर्मा, पत्रवाहक अरशद, बीएमएम सुनीता रानी अनुपस्थित मिली। सीडीओ ने इनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में डिस्पले बोर्ड भी सही स्थिति में नहीं मिला। कई शिकायतों लंबित मिली, जिनका लंबा समय बीतने के बाद भी निस्तारण नहीं कराया गया। विकास खंड के मीटिंग हॉल और कंप्यूटर रूम में भी गंदगी पड़ी मिली। सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को सभी खामियां दूर कर तत्काल प्रभाव से उनके कार्यालय में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed