फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Employees doing excellent work on e-BLO app will get incentive amount

Saharanpur News: ई-बीएलओ एप पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Sat, 21 Feb 2026 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Employees doing excellent work on e-BLO app will get incentive amount
सहारनपुर। पंचायत निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण अभियान में ई-बीएलओ एप पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आठ बीएलओ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत हुई है। पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले बीएलओ को दस, आठ और छह हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप मिलेंगे। वहीं पांच बीएलओ को सांत्वना पुरस्कार के रूप में तीन हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2026 के तहत ई-बीएलओ एप पर 50 फीसदी से अधिक मतदाताओं की एंट्री करने वाले जनपद के आठ बीएलओ की राशि स्वीकृत हुई है। इसमें पुंवारका विकासखंड के देविज कुमार को प्रथम, मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत पथरवा के बीएलओ मनोज कुमार को दूसरा और बलियाखेड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायत बेलड़ा जुनारदार की बीएलओ मोहम्मद जावेद को तीसरा स्थान मिला है। प्रोत्साहन पुरस्कार जीतने वाले बीएलओ में उमरेश पंवार, पवन कुमार, यशवीर सिंह पंवार, शिव कुमार, अल्पना गोयल शामिल है। सभी को पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र भी मिलेंगे।
विज्ञापन


- रविवार को चलेगा सभी बूथों पर विशेष अभियान

सहारनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए 22 फरवरी को सभी बूथों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। वोटर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म छह घोषणा पत्र के भरकर निर्धारित दस्तावेजों के साथ जमा करा सकते हैं। फार्म पर मतदाता का पासपोर्ट साइज फोटो लगाना अनिवार्य है। मतदाता सूची में शामिल नाम पर आपत्ति, पूर्व में शामिल नाम को हटाने के लिए प्रारूप सात में आवेदन किया जा सकता है। मतदाता सूची में शामिल किसी प्रविष्टि, मतदाता पहचान पत्र में संशोधन, निवास परिवर्तन, दिव्यांग मतदाताओं के चिह्नांकन के लिए प्रारूप आठ भरकर घोषणा पत्र के साथ जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन फार्म छह भरने वाले मतदाता अपने फार्म के साथ परिवार के किसी मतदाता के फोटो पहचान पत्र की कापी अवश्य लगाएं। इससे उनका वोट सही बूथ पर दर्ज हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अपना वोट अवश्य बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed