फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Emphasized to remove the evils prevailing in the society

समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया

Thu, 18 Mar 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Emphasized to remove the evils prevailing in the society
सहारनपुर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन ने आइवीएफ के संस्थापक और पूर्व सांसद रामदास अग्रवाल का जन्मोत्सव वैश्य एकता दिवस के रूप में मनाया। इसमें वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया। इस मौके पर हलवे का प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में नरेश गुप्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता और महानगर अध्यक्ष राम राजीव सिंघल ने रामदास अग्रवाल के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रामदास अग्रवाल ने सदा समाज को जोड़ने का काम किया है। हमें उनके बताए रास्तों पर चलना होगा। पार्षद ज्योति अग्रवाल और कुसुम अग्रवाल ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। इसके साथ ही एकजुट होकर आपसी भाईचारे के साथ रहने की अपील की। इस दौरान रुकमणी बंसल, केबी मित्तल, अशोक अग्रवाल, नवनीत गोयल, विनोद गुप्ता, दिनेश गोयल, ब्रिजेश अग्रवाल, सरवन गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, सुशील गर्ग, मनोज तायल, मोहित गुप्ता, राजीव अग्रवाल, दीपक गुप्ता, अमित गुप्ता आदि ने पूर्व सांसद रामदास अग्रवाल को श्रद्घासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed