फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Emphasis on the need to make education employable

शिक्षा को रोजगार परक बनाने की आवश्यकता पर दिया बल

Sun, 13 Sep 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on the need to make education employable
शिक्षा को रोजगार परक बनाने की आवश्यकता पर दिया बल
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों के प्राध्यापकों, शिक्षाविदों व शोधकर्ताओं ने प्रतिभाग कर अपने विचार साझा किए।
रविवार को आयोजित वेबिनार में राष्ट्रीय सचिव डॉ राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मेरठ डॉ राजीव कुमार गुप्ता आदि का स्वागत किया। डॉ राजीव गुप्ता ने नई शिक्षा नीति के साथ प्रमुख बिंदुओं को रेखांकित करते हुए शिक्षण संस्थाओं में अकादमिक कार्य को संपन्न किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। ललित नारायण और मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अनीस अहमद ने शिक्षा को रोजगारपरक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। श्री देव सुमन विश्वविद्यालय ऋषिकेश के जंतु विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डा देव मणि त्रिपाठी और गवर्नमेंट कॉलेज आफ एजुकेशन चंडीगढ़ की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शिवजी सिंह ने मूल्य शिक्षा के महत्व को स्पष्ट करते हुए संपूर्ण शिक्षा प्रणाली आध्यात्मिक एवं सार्वभौम मानवीय मूल्यों के साथ जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा में शिक्षा शास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर श्रृषिपाल सिंह, एमएमएच कॉलेज के डॉ राकेश राणा, दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ अजय कुमार, डॉ श्वेता कुमार ने विचार रखे। आयोजन सचिव डॉ इंदु रहे। डा परविंद्र कुमार, डॉ योगेंद्र कुमार, डॉ मनीष कुमार, डॉ गरिमा चौधरी, डॉ प्रमोद सिंह चौहान, डॉ अजय कुमार बिंद, डॉ कुलदीप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed