फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Emperor Mihir Bhoj Gurjar or Kshatriya, dispute arose

सम्राट मिहिर भोज गुर्जर या क्षत्रिय, विवाद गर्माया

Sun, 29 Sep 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Emperor Mihir Bhoj Gurjar or Kshatriya, dispute arose
गुर्जर भवन में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की बैठक में विचार रखते विरेन्द्र सिंह गुर्जर - फोटो : SAHARANPUR
सम्राट मिहिर भोज गुर्जर या क्षत्रिय, विवाद गरमाया
विज्ञापन

गुर्जर समाज के इतिहास से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं: वीरेंद्र गुर्जर
सहारनपुर। अखिल भारतीय गुुर्जर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र गुर्जर ने कहा कि प्रतिहार, परमार, सोलंकी और चौहान राजवंश के गुर्जर होने के प्रमाण प्राचीन पुस्तकों और ग्रंथों में मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रहे हैं, उनको हम सफल नहीं होने देंगे।
रविवार को दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन सभागार में आयोजित गुर्जर समाज की बैठक में चौधरी वीरेंद्र गुर्जर ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने लक्सर में और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने दक्षिण दिल्ली के कोटला में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा स्थापित कराई । उन्होंने चेतावनी दी कि गुर्जर समाज के इतिहास से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल पंवार ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के पूर्व प्रमुख स्वर्गीय बैजनाथ पुरी ने ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से गुर्जर प्रतिहारों पर पीएचडी की है। उनकी द हिस्ट्री ऑफ़ द गुर्जर प्रतिहार नामक किताब हर जगह उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि राजौर गढ़ , कदवाहा, नील गुंड और नवसारी के शिलालेखों में प्रतिहारों को गुर्जर लिखा है। 851 ईसवी में भारत भ्रमण पर आए अरब के इतिहासकार सुलेमान ने भी सम्राट मिहिर भोज को गुर्जर ही लिखा है। ऐसे तमाम प्रमाण मौजूद हैं, इसलिए यदि गुर्जर समाज के इतिहास से छेड़छाड़ की गई, तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें शेष राज पंवार, ओमी पंवार , सोनू मावी , विपिन चौधरी , संदीप चौधरी, राज कुमार पंवार, हरीश चेयरमैन, ओमपाल चौधरी, सलीम गुर्जर, परीक्षित वर्मा, अमित आर्य , रवि चौहान, नीरज घसौती आदि रहे।
सम्राट मिहिर भोज क्षत्रियों के प्रतिहार कुल के: राणा
सहारनपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की बैठक में क्षत्रियों के इतिहास को लेकर चर्चा हुई। साथ ही क्षत्रिय इतिहास से छेड़छाड़ करने की कोशिश पर ऐतराज जताया गया।

नुमाइश कैंप स्थित सभागार में बैठक के दौरान स्वामी सागर सिंधू महाराज (क्षत्रिय अखाड़ा रुड़की) ने कहा कि पिछले दिनों क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार को लेकर सोशल साइट पर कुछ लोग उन्हें अपनी जाति का बताने लगे हैं, जबकि महापुरुषों की जाति नहीं होती, किंतु जाति पर विवाद हुआ तो क्षत्रिय समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। मनोज राणा ने कहा कि क्षत्रिय आज से नहीं, बल्कि धरती के आरंभ से एक व्यवस्था बनाकर राज करते आए हैं। जो इतिहास के पन्नों में अंकित है। बैठक का संचालन कर रहे जिलाध्यक्ष राजन सिंह राणा ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज क्षत्रियों के प्रतिहार कुल के रहे हैं, जिनके वंशज वर्तमान में क्षत्रियों में अधिक संख्या में हैं और प्रतिहारों की रियासत नागोद व अलिपुरा है, जिसके राजा क्षत्रिय हैं। इस दौरान अनिवेश राणा ने कहा कि हरियाणा हाईकोर्ट में क्षत्रिय समाज ने इस विषय को लेकर केस दायर कर दिया है, जिसका हम समर्थन करते हैं। साथ ही घोषणा करते हैं कि 18 अक्तूबर को सहारनपुर में क्षत्रिय समाज सम्राट मिहिर भौज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएगा। इस दौरान कान सिंह राणा, जोनी राणा प्रतिहार, सोनू राणा रंडोल, रजनीश नौजल, काका राणा, संदीप राणा, मोहित पुंडीर, प्रशांत राणा, अंकुर राणा, सुधीर मौरा, जितेंद्र राणा, आदित्य राणा और आशीष पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed