फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eliminate unnecessary spending on funerals and weddings

मृत्यु भोज और शादी में अनावश्यक खर्च को बंद करें

Fri, 16 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Eliminate unnecessary spending on funerals and weddings
मृत्यु भोज और शादी में अनावश्यक खर्च को बंद करें
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। उप्र क्षत्रिय महासभा की बैठक में सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर बल दिया गया। शादी समारोह में दहेज प्रथा के साथ ही मिलाई आदि की परंपरा को बंद करने पर सहमति जताते हुए समाज के लोगों को इसके लिए प्रेरित करने पर बल दिया गया।

कसबे में डॉ. देवराज सिंह पुंडीर के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कान सिंह राणा न कहा कि शादी समारोह में अनावश्यक भीड़ जुटाकर फिजूलखर्ची किए जाने पर रोक लगानी चाहिए। यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सगाई और शादी में परिजनों और रिश्तेदारों की मिलाई की परंपरा को बंद किया जाए। मंडल उपाध्यक्ष शीशपाल सिंह राणा और जिला उपाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि मृत्यू भोज पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए। यह परिवार पर अनावश्यक बोझ की तरह होता है। नगर अध्यक्ष देवराज सिंह पुंडीर ने कहा कि समाज के लोग अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दें ताकि वे डॉक्टर, इंजीनियर और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी बन सके। जिलाध्यक्ष भोजवीर सिंह चौहान ने बताया कि क्षत्रिय महासभा 25 जुलाई को सहारनपुर कार्यालय पर समाज के जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों और ब्लाक प्रमुखों को सम्मानित करने का काम करेगी।
विज्ञापन

बैठक में रजत राणा, राहुल राणा, सन्नी राणा, गौरव राणा, प्रदीप राणा, अरुण राणा, राजेश राणा, अमनदीप, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed