{"_id":"69274f54a8242b2b0706b558","slug":"electricity-was-disrupted-for-20-hours-due-to-transformer-failure-appliances-in-many-houses-blown-up-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-163752-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ट्रांसफार्मर खराब हाेने से 20 घंटे बाधित रही बिजली, कई घरों के उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ट्रांसफार्मर खराब हाेने से 20 घंटे बाधित रही बिजली, कई घरों के उपकरण फुंके
Thu, 27 Nov 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। हाकिमपुरा बिजलीघर से जुड़े गांव ज्ञानागढ़ में ट्रांसफार्मर खराब होने से विद्युत आपूर्ति गड़बड़ा गई। इसके साथ ही कई लोगों को विद्युत उपकरण भी फुंक गए। करीब 20 घंटे बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी।
मंगलवार की शाम सात बजे के करीब ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया। इससे विद्युत आपूर्ति गड़बड़ा गई। पहले तो लोगों ने इसे सामान्य कट समझा, लेकिन जब काफी देर तक विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी तो लोगों ने बिजली घर पर फोन कर आपूर्ति बाधित होने की जानकारी दी।
सूचना पर विद्युत कर्मी फॉल्ट ढूढ़ंने के लिए पहुंचे। रात से बाधित हुई आपूर्ति सुबह तक सुचारु न होने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय लाइट न होने के चलते लोगों के सामने पेयजल आदि का संकट खड़ा हो गया। दोपहर के समय नया ट्रांसफार्मर लाकर बदला गया।
विज्ञापन
इसके बाद करीब तीन बजे आपूर्ति सुचारु हो पाई। ग्रामीण अशोक, इलम सिंह, मानसिंह आदि ने बताया कि पिछले तीन चार दिनों से विद्युत आपूर्ति गडबड़ा रही है। बीच-बीच में कट लगते हैं।
उधर, हाकिमपुरा बिजली घर के एसडीओ आशीष प्रसाद सिंह ने बताया कि ज्ञानागढ़ में ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया था। यहां पर नया 100केवीए का ट्रांसफार्मर रखवाया गया है।